फिर सामने आया लव जिहाद का जिन्न, योगी आदित्यनाथ के विवादित बोल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर विवादित बयान के चलते सवालों के घेरे में हैं। आदित्यनाथ ने लव जिहाद को इस्लाम का दोहरा अस्त्र बताया है।
आदित्यनाथ ने संकटमोचन मनोकामना महायज्ञ में पूर्णाहुति के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि लव जिहाद इस्लाम का दोहरा अस्त्र है। इस्लाम के इस अस्त्र से निपटने के लिए हिंदुओं को अमीरी-गरीबी और उंच-नीच को भूलना पड़ेगा।
आदित्यनाथ ने कहा कि आईएसआईएस जिस तरह से लोगों को गला रेत रहा है और निर्दयता से लोगों को मार रहा है। उसके खिलाफ कोई भी मौलवी कोई फतवा जारी नहीं करता है।
योगी आदित्यनाथ ने जिहाद से निपटने के लिए हिंदुओं को एकजुट होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को समझाना होगा कि लव जिहाद के नाम पर मुसलमानों की आबादी को हम नहीं बढ़ने देंगे। लड़कियों को बहकाकर उन्हें इस्लाम कबूल कराया जा रहा है। इससे बचने की जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications