योगी सरकार ने मेडिकल शिक्षा पर की 50 प्रतिशत की कटौती
लखनऊ। गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल की जिस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था, इस बीच एक खबर आयी है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मेडिकल शिक्षा में 50 प्रतिशत तक कटौती कर दी है। इस साल के बजट में मेडिकल शिक्षा में की गई इतनी बड़ी कटौती से सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राज्य के जिन 14 मेडिकल कॉलेज के लिए 2016-17 में बजट आवंटित किया गया था, उसका योगी सरकार ने घटा कर बिल्कुल आधा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2016-17 में मेडिकल शिक्षा पर 2,344 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था, वो अब घटाकर 1,148 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2016-17 में जहां गोरखपुर के इसी बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 15.9 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं इस बार 2017-18 में सिर्फ 7.8 करोड़ मिले। हैरानी की बात यह है कि जहां पिछले बजट में मेडिकल सामग्री के लिए 3 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, वहीं इस बार यह घटकर 75 लाख रुपये कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications