गोमती रिवर फ्रंट की योगी सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की सीबीआई जांच के दिए आदेश, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

लखनऊ। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान जिस तरह से लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण का कार्य शुरु हुआ और इस प्रोजेक्ट को लेकर अखिलेश सरकार ने काफी वाहवाही बटोरी, उसके खिलाफ अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीबीआई जांच करवाने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गोमती रिवर फ्रंट योजना में हुई कथित धांधली के लिए खन्ना कमेटी का गठन किया था, इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं, हमने इससे संबंधित पत्र केंद्र सरकार को भेजा है। गौरतलब है कि अखिलेश सरकार ने 2014 में गोमती रिवर फ्रंट बनवाने का प्रस्ताव आगे रखा था, जिसके लिए कुल 656 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई थी।

इसे भी पढ़ें- जानिए कैसे अब नए तरीकों से ऑनलाइन टेररिज्‍म से लड़ेगा गूगल

अखिलेश सरकार के कार्यकाल में 60 फीसदी काम ही गोमती रिवर फ्रंट का पूरा हो सका है, लेकिन इसके लिए आवंटित राशि तकरीबन खर्च हो चुकी है। प्रदेश की कमान संभालने के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट का दौरा किया था और इस मौके पर तमाम अधिकारियों को इस मामले में तलब किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जस्टिस आलोक सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी और उन्होंने निर्देश दिए थे कि इस प्रोजेक्ट में अनियमितता के लिए जो भी दोषी लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को सरकार को सौंप दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+