ओवैसी की चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार, बोले- 2022 में आकर रहेंगे
लखनऊ, 04 जुलाई। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने चुनौती दी है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव में वह योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। ओवैसी की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता हैं, अगर उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती दी है तो भाजपा के कार्यकर्ता इसे स्वीकार करते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भाजपा 2022 में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने ओवैसी के बयान 'हम नहीं आने देंगे' पर पलटवार करते हुए कहा कि 2022 में भाजपा आकर ही रहेगी।
Recommended Video


मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवैसी की अपनी पार्टी है वह अपने मुद्दों पर लड़ेगी और हम अपने मुद्दों पर लड़ेंगे। बता दें कि ओवैसी ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ओवैसी ने ट्वीट करके कहा था कि यूपी चुनाव में हमने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने का फैसला लिया है, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पार्टी में शुरू हो चुकी है, इसके आवेदन पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। हम ओम प्रकाश राजभर के साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत काम करेंगे। फिलहाल किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने 75 जिलों में 67 सीटों पर जीत दर्ज की है उसके बाद पार्टी के हौसले बुलंद हैं। जिला पंचायत के चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। भाजपा 2022 में एक बार फिर से बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। हम 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। बता दें कि यूपी में अगले साल चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले ही प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications