तो आप से निकाले गये योगेन्द्र-प्रशांत बनायेंगे एक नई पार्टी!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में फैला असंतोष और बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खबर के मुताबिक आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं।

और इसलिए उनके पक्ष में कितने लोग हैं इसे जानने के लिए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव डॉ. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर 14 अप्रैल को अपने समर्थकों के साथ एक बैठक करेंगे। इस मीटिंग में वो लोग जो पार्टी छोड़कर गये हैं और जिन्हें हाल में ही निकाला गया है उन्हें आमंत्रित किया गया है जिसमें कि मेधा पाटकर का नाम भी शामिल है।

केजरीवाल के खिलाफ नई पार्टी बनायेंगे प्रशांत-योगेन्द्र

इस पार्टी को बनाने का मकसद उन आदर्शों और सिद्धांतों को पूरा करना है जिन्हें लेकर आम आदमी पार्टी का गठन किया था और जिन्हें केजरीवाल भूल चुके हैं।

मालूम हो कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) के दो संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव सहित चार वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया है। ये चारों इधर कई हफ्तों से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+