'... तो बन जाता एलन मस्क से भी ज्यादा अमीर', योग गुरु स्वामी रामदेव ने क्यों कही ये बात?

योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने एक बयान की याद दिलाते हुए कहा कि सन्यासी सबके के लिए जीता है। ऐसे में उनका समय दुनिया के टॉप उद्योगपतियों से भी महंगा है।

Swami Ramdev

योग गुरु स्वामी रामदेव (Yoga Guru Swami Ramdev) ने योग और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रयोग से कई गंभीर बीमारियों के सफल इलाज का दावा किया। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा पद्धति को लेकर कहा कि हजारों से वर्षों से ऋषि मुनियों का ये अनमोल खजाना रहा है, जो समाज के लिए वरदान साबित हुआ है। एक मीडिया कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होंने इसको लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

शुक्रवार को योग गुरु स्वामी रामदेव ने आयुर्वेद (Ayurveda) को लेकर उनके प्रयास से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा है कि वो भारतवर्ष की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने और पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वे पतंजलि को एक व्यापार के उद्देश्य ने नहीं चला रहे। स्वामी रामदेव ने दावा किया कि व्यापार की जगह उनके लिए देश प्रथम है।

योग गुरु ने दवा किया कि उन्होंने प्राचीन वेदों और पुराणों में लिखी चिकित्सा पद्धति पर शोध किया और उसे धरातल पर उतारकर देश हित में कार्य किया। इंडिया टुडे के न्यूज फ्लेटफार्म आजतक की की ओर आयोजित के मीडिय कॉन्क्लेव में बोलते हुए स्वामी ने कि अगर वो देश की जगह व्यापार की सोचते तो बिजनेसमैन एलॉन मस्क से ज्यादा अमीर होते। योग गुरू ने जोर देते हुए कहा कि उन्हें जो भी ज्ञान वेदों, पुराणों, रामायण, महाभारत, भगवद्गीता के अलावा पूर्वजों से मिला, उसी पर शोध किया। उन्होंने दावा किया अगर वे इस अनमोल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी को पेटेंट करा लेते तो एलॉन मस्क से ज्यादा अमीर बन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने एक बयान की याद दिलाते हुए कहा कि सन्यासी सबके के लिए जीता है। ऐसे में उनका समय दुनिया के टॉप उद्योगपतियों से भी महंगा है। इसका कारण उन्होंने बताया कि उद्योगपति अपने लिए जीता है, जबकि सन्यासी सबसे लिए जीता है। इसलिए सन्यासियों का समय अधिक कीमती है। योग गुरू रामदेव ने टेस्ला की सीईओ एलन मस्क का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि हमारे पास वेदों, पुराणों, धार्मिक पुस्तकों और पूर्वजों का ज्ञान है, अगर इसी पर रिसर्च करके उसे व्यवसायिक तरीके से इस्तमेमाल किया जाए तो स्वामी रामदेव एलन मस्क से भी अधिक अमीर हो जाता।

Recommended Video

      Amrit Pal Singh का ऐलान,'इंदिरा की तरह अमित शाह को भी चुकानी होगी कीमत' | Amritsar | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+