लंदन एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव से 8 घंटे पूछताछ
नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव के साथ एक बड़ी ही विचित्र घटना घटी है। उन्हें शुक्रवार रात को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर ब्रिटिश सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब 8 घंटे रोक कर रखा। घटना की जो जानकारी मीडिया को मिली है उसके मुताबिक कस्टम अधिकारियों ने उनसे आठ घंटे लंबी पूछताछ की क्योंकि बाबा रामदेव बिजनेस वीजा के बजाय विजीटर वीजा पर लंदन आये थे।
बाबा रामदेव के पास अपने निजी सामान के अलावा कुछ किताबें औऱ दवाईयां थीं जिनके वजह से ही उन्हें कस्टम अधिकारियों ने रोका था लेकिन बाबा रामेदव के प्रवक्ता एस के तेजरावाला का कहना है कि यह सारी बातें बेबुनियाद है जिसमें कहा जा रहा है कि बाबा रामदेव को दवाईयों के कारण रोका गया था। उन्हें रोके जाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल बाबा रामदेव से हीथ्रो हवाई अड्डे पर पूरे आठ घंटे तक लंबी पूछताछ हुई उसके बाद उन्हें छोड़ा गया। बाबा रामदेव लंदन में स्वामी विवेकानंद की 120वीं वषर्गांठ मनाए जाने वाले वाले कार्यक्रम में शामिल होने आये हैं जो कि उन्हीं के पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित हुआ है। बाबा रामदेव ने वैसे कह रखा है कि वह देश के बाहर भी कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे इसलिए ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि विवेकानंद के लिए मनाये जा रहे कार्यक्रम में बाबा रामदेव कांग्रेस के खिलाफ आग उगलेंगे।













Click it and Unblock the Notifications