9 महीने बाद नये भारत को जन्म देंगे बाबा रामदेव
नई दिल्ली। अगले नौ महीने तक मैं पंतजलि योग पीठ नहीं जाऊंगा, केवल पूरे भारत में भ्रमण करूंगा और सबको यह बताऊंगा कि देश में कांग्रेस ने सिवाय अराजकता फैलाने के औऱ कुछ नहीं किया है। मैं लोगों को बताऊंगा कि कांग्रेस ने देश को बेचने की पूरी तैयारी कर ली है। यह कहना है देश के योग गुरू बाबा रामदेव का। जिन्होंने न्यूज चैनल इंडिया टीवी पर खास बातचीत के दौरान अपनी बातें कहीं।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने ऐलान किया है कि 13 सितंबर से वह कांग्रेस शासन के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। एमपी से उनके सफर की शुरूआत होगी। यही नहीं बाबा रामदेव ने कहा कि वह केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे।
बाबा रामदेव ने चैनल से खास बातचीत में कहा कि देश के मुखिया मनमोहन सिंह ने किस हक से कहा कि राहुल गांधी पीएम पद के लिए आदर्श उम्मीदवार हैं और वह राहुल के अंडर में काम करना चाहते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि पीएम मनमोहन सिंह की बातों से पता चलता है कि उन्होंने सोच लिया है कि देश केवल एक परिवार की ही बदौलत चलता है। हद होती है चाटुकारिता की।
एक बार फिर से राहुल गांधी को बाबा रामदेव ने कहा कि वह को पप्पू हैं और किसी चॉकलेटी ब्वॉय और पप्पू के हाथ में देश की सत्ता नहीं दी जा सकती है क्योंकि मनमोहन सिंह ने तो अभी सोनिया गांधी के कहने पर देश को गिरवी रखा है कल को राहुल के हाथ में सत्ता आयी तो देश गुलाम हो जायेगा और खत्म हो जायेगा।
स्लाइड पर क्लिक कीजिये और जानिये राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बाबा रामदेव ने किस तरह से आग उगली!

हम शुद्द हिंदुस्तानी...
बाबा रामदेव ने कहा कि वो लोगों से मिलकर बतायेंगे कि वह शुद्द हिंदुस्तानी है जिनके अंदर भारत मां के लिए शुद्ध प्रेम है वह राहुल गांधी नहीं जिनके अंदर विशुद्ध खून बहता है औऱ जिसका खून ही विशुद्ध हो उसकी सोच कैसे शुद्द हो सकती है।

पप्पू हैं राहुल गांधी..
एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव ने राहुल को पप्पू कहा और कहा कि जब-जब वह बिना मां की सलाह के बोलते हैं तब-तब उनकी सोच और बकवास बातें सामने आ जाती हैं।

मोदी है पीएम पद के लायक
बाबा रामदेव ने कहा कि गुजरात सीएम मोदी ही पीएम बनने के लायक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को तो उनको आशिर्वाद देकर आगे बढ़ाना चाहिए। रामदेव ने साफ किया कि अगर भाजपा मोदी को पीएम पद के लिए घोषित नहीं करती है तो वह भाजपा का प्रचार नहीं करेंगे।

कांग्रेस का डब्बा गोल
बाबा रामदेव ने इंडिया टीवी पर दावा किया है कि इस बार भाजपा लोकसभा चुनावों में मोदी की अगुवाई में अगर चुनाव लड़ती है तो वह 300 से ज्यादा की सीट लेकर आयेगी और कांग्रेस के पप्पुओं का डब्बा गोल हो जायेगा।

9 महीने बाद नये भारत का जन्म
बाबा रामदेव ने कहा कि वह पूरे 9 महीने देश का भ्रमण करेंगे और कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे ताकी 9 महीने बाद जिस भारत का जन्म हो वह एक नया भारत हो और स्वस्थ भारत हो।












Click it and Unblock the Notifications