मशहूर ऐक्ट्रेस निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, ऋषि कपूर ने कहा-आंटी RK परिवार का हिस्सा थीं
मुंबई । बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार को निधन हो गया, वो 88 साल की थीं और पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं, उन्होंने कल सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे अंतिम सांस ली, निम्मी ने करीब 16 फिल्मों में काम किया था और वो साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में एक्टिव रही थीं, इसके बाद निम्मी ने एस अली राजा से शादी की थी और रूपहले पर्दे को अलविदा कह दिया था, साल 2007 में अली का देहांत हो गया था।

ऐक्ट्रेस निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन
मालूम हो कि अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री में निम्मी की गिनती होती थी, उन्होंने बरसात, आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी बहुचर्चित फिल्मों में काम किया था, वो राज कपूर की खोज मानी जाती थीं, राज कपूर मे ही निम्मी को अपनी सुपरहिट फिल्म बरसात में पहली ब्रेक दिया था, निम्मी का असली नाम 'नवाब बानो' था, जिसे बदलकर 'निम्मी' राज कपूर ने ही किया था, वो कपूर फैमिली के काफी क्लोज मानी जाती थीं।
ऋषि कपूर ने निम्मी को बताया RK फैमिली का हिस्सा
उनके निधन पर शो-मैन राजकपूर के बेटे और सुपरस्टार ऋषि कपूर ने गहरा शोक प्रकट किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि Thank You, निम्मी आंटी, आपके प्यार और दुआओं के लिए जो आपने बॉबी के प्रीमियर पर दी थी, आप आरके परिवार का हिस्सा थीं, खुदा आपको जन्नत नसीब करे।
'मैं बढ़िया रोल कर सकती थी'
निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है, बता दें कि निम्मी ने अपनी बहन के बेटे को अडॉप्ट किया था।
'मैं बढ़िया रोल कर सकती थी'
निम्मी ने साल 1993 में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बढ़िया रोल कर सकती थी लेकिन मुझे किसी ने भी अच्छे रोल नहीं दिए। आज भी मुझमें वह ख्वाहिश बाकी है।'
निम्मी की थी काफी डिमांड
एक वक्त था, जब बॉलीवुड के सुपरस्टार जैसे धर्मेंद्र, देवानंद, दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे सितारे उनके साथ काम करने को लेकर काफी बेकरार रहते थे और उनके लिए सोर्स लगाते थे।












Click it and Unblock the Notifications