अमृता राय ने फेसबुक पर किया ऐलान..हां बन गईं मैं मिसेज दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। रविवार सुबह से दिग्विजय सिंह और अमृता राय की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई हुई है, लोग जानने को उत्सुक थे कि आखिर क्या शादी की खबर सही थी जिस पर मोहर खुद पत्रकार अमृता राय ने ही लगा दी।
अमृता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की पुष्टि कर दी उन्होंने दिग्विजय सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है, इसके साथ ही अमृता ने यह भी साफ किया है कि उन्हें दिग्विजय सिंह की प्रापर्टी से कुछ भी नहीं चाहिए।
प्यार के रिश्ते को नाम देने के लिए दिग्गी से की शादी
उन्होंने अपनी खुद एक पहचान बनायी है इसलिए वो किसी पर निर्भर नहीं हूं, मैंने शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं दिग्गी से प्यार करती हूं और हमारे समाज में किसी रिश्ते को नाम देना बेहद ही जरूरी है। मुझे दिग्विजय सिंह की सम्पत्ति से कोई वास्ता नहीं है। मैं चाहूंगी कि वे अपनी सारी संपत्ति बेटे और बेटियों के नाम कर दें।
मुझे दिग्विजय सिंह की प्रापर्टी में कुछ नहीं चाहिए
इसके अलावा भी अमृता ने अपने और दिग्विजय सिंह के बारे में बहुत कुछ फेसबुक पर लिखा जिसे आप भी पढ़ सकते हैं..
Posted by Ankur Sharma on Sunday, September 6, 2015













Click it and Unblock the Notifications