'काले जादू' के डर से कांग्रेस के इस सीएम ने लगाई विधानसभा में नींबू ले जाने पर रोक

नई दिल्ली। कर्नाटक की विधानसभा में इन दिनों अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिल रहा है। विधानसभा में इन दिनों सुरक्षाकर्मी छोटे और पीले नींबू की तरह दिखने वाली किसी भी चीज़ पर शक कर रहे हैं। उन्हें सख्त मौखिक निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी को भी परिसर में नींबू नहीं ले जाने दें। , चूंकि मेटल डिटेक्टर नींबू डिटेक्ट नहीं करता सकता है, इसलिए सुरक्षाकर्मियों को नींबू खोजने के लिए अन्य तरीकों को अपनाने के लिए कहा गया है।

विधानसभा में रोज मिल रहे हैं 20-25 नींबू

विधानसभा में रोज मिल रहे हैं 20-25 नींबू

नींबू ने कर्नाटक की विधानसभा अजीब सा डर पैदा कर दिया है। विधानसभा के अंदर में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में नींबू का हालांकि नाम शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इसे लेकर मौखिक तौर पर आदेश दिया गया है। यह सूची आमतौर पर कार्मिक और प्रशासनिक सेवा विभाग द्वारा संकलित की जाती है और अक्सर संशोधित की जाती है। जब से नींबू पर अनाधिकारिक बैन लगा है, तब से सिक्योरिटी स्टाफ विधानसभा के अलग-अलग प्रवेशद्वारों से 20 से 25 नींबू रोजाना इकट्ठे कर रहे हैं। जिन्हें गीले कचरे में डाला जा रहा है।

नींबू को विधानसभा से दूर रखने के मौखिक आदेश जारी

नींबू को विधानसभा से दूर रखने के मौखिक आदेश जारी

विधानसभा में काम करने वाले एक अधिकारी ने कहा कि, इस महीने के अंत में विधानसभा सत्र शुरू हो जाएगा, आगंतुकों की संख्या अधिक होगी। इसलिए नींबू की संख्या बढ़ जाएगी। कोई आधिकारिक आदेश नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों का कहना है कि, उन्हें मौखिक रूप से नींबू को विधानसभा से दूर रखने के लिए निर्देशित दिए गए हैं। क्योंकि सरकार में कई लोग इसा कोई मौका नहीं चाहते है, क्योंकि सत्ताधारी गठबंधन सरकार में बहुत सी चीजें गलत हो रही हैं।

कई मंत्रियों के ऑफिस के दरवाजे के पास मिले नींबू और सिंदूर

कई मंत्रियों के ऑफिस के दरवाजे के पास मिले नींबू और सिंदूर

नाम न छापने की शर्त पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हमें निर्देश दिया गया है कि नींबू को अंदर न जाने दें क्यों कि कुछ नेताओं और अधिकारियों इससे असहज महसूस कर रहे हैं। हाल ही में कुछ अधिकारियों और मंत्रियों के ऑफिस के दरवाजे के पास और गलियारों में नींबू मिर्च और सिंदूर पाए गए थे। जिसे लेकर कई लोगों ने चिंता जाहिर की थी। हालांकि नीबू पर कोई अधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन उसे किसी भी कीमत पर विधानसभा में ना आने देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के बड़े भाई और पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना को अपने साथ नींबू ले जाने की अनुमति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+