Weather Updates: 7 Sister राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 'यलो अलर्ट' जारी
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अभी से ही भीषण गर्म पड़ रही है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक सेवन सिस्टर्स यानी कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से आईएमडी ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया है।
Recommended Video

मछुआरों को समुंद्र में जाने से रोका गया
विभाग के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर पर एक चक्रवाती दवाब बन रहा है, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है और इस कारण विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है और कहा गया है कि बारिश के कारण इन राज्यों में 3-4 डिग्री की गिरावट संभव है।

धूल भरी आंधी की आशंका
जहां एक ओर बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर धूल भरी आंधी की आशंका बनी हुई है। आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर में धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की चाल 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार भी हो सकती है। इस दौरान राजस्थान में ताप की वृद्धि होगी और पारा 35-40 के बीच भी पहुंच सकता है। तो वहीं दिल्ली की भी स्थिति अब गर्म ही रहेगी यहां भी तापमान अब तेजी से आगे बढ़ेगा, तो वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार है।

प्रैल-मई और जून में पड़ेगी भीषण गर्मी
आईएमडी ने पहले ही कह रखा है कि अप्रैल-मई और जून में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है, अनुमान के हिसाब से राजस्थान, गुजरात और इससे सटे राज्यों में अप्रैल में ही पारा 40 पार जा सकता है। तो वहीं साउथ इंडिया में जमकर गर्मी पड़ने के आसार है। विभाग ने कहा है कि इस बार राज्यों में हवा के दवाब में काफी भिन्नता रही है, जिसके कारण राज्यों को सर्दी-गर्म देखने को मिल रहा है।
अगले 4 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान
- गुरुवार-02 अप्रैल-36 डिग्री
- शुक्रवार-02 अप्रैल-35 डिग्री
- शनिवार-03 अप्रैल-36 डिग्री
- रविवार-04 अप्रैल-37 डिग्री












Click it and Unblock the Notifications