येदुरप्पा को दोबारा सीएम बनने का भरोसा, ज्योतिषी ने कुण्डली देख कहा है कुछ ऐसा
नई दिल्ली। कर्नाटक में चले लंबे सियासी घमासान के बाद भाजपा का ऑपरेशन लोटस विफल हो गया है। ऐसे में कांग्रेस के जो विधायक पार्टी छोड़कर भाग रहे थे वे वापस होते दिख रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को यकीन है कि वे प्रदेश में एक बार राजगद्दी संभालेंगे। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत ने भाजपा के राज्य अध्यक्ष को भरोसा दिलाया है कि ऑपरेशन कमल जारी रहेगा। दरअसल एक ज्योतिषी ने येदियुरप्पा को सीएम बनने का यकीन दिला दिया है। बता दें कि राज्य में विधायकों की 224 की संख्या को घटाकर 211 तक लाना था। जिसके लिए कम से कम कांग्रेस के 14 विधायक अपने पद से इस्तीफा दें। लेकिन बागी नेताओं को इस बात की भनक लगी कि उनके इस्तीफे से फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि उनकी संख्या केवल 4 से 5 ही बची हुई है।

येदियुरप्पा से क्या बोले ज्योतिषी?
अन्य नेताओं की तहर येदियुरप्पा भी ज्योतिष में बहुत विश्वास रखते हैं। ऐसे में उनके ज्योतिषी ने उन्हें उनके ज्योतिषी ने बताया है कि उनके गृहों की चाल ऐसी है कि 15 जनवरी के बाद से उन्हें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

येदियुरप्पा के पास है सीक्रेट सपोर्ट सिस्टम
कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा के पास सीनियर कांग्रेस फंक्शनरी में एक सीक्रेट सपोर्ट सिस्टम है जो गठबंधन की सरकार को शांति से काम नहीं करने देना चाहता। यही वजह है कि कांग्रेस के कुछ सांसदों द्वारा साथ छोड़ दिए जाने का बाद भी येदियुरप्पा को जीत का भरोसा है।

क्या बोले कांग्रेस और जेडीएस
गुरुवार को येदियुरप्पा ने बंगलुरू में कहा था कि वे या उनका कोई भी सांसद ऑपरेशन लोटस में शामिल नहीं है। वहीं कांग्रेस और जेडीएस का कहना है कि बीजेपी अपने आपसी विवादों को छुपा रही है जबकि वह अपने सांसदों को एक साथ रख ही नहीं पा रही।












Click it and Unblock the Notifications