Year Ender 2023: 'टेस्ट के साथ हेल्थ भी', इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया ये Food
Year Ender 2023: साल 2023 अब जल्द विदा लेने वाला है। ये साल भी बहुत सारी चीजों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। विज्ञान, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में इस साल हमने काफी प्रगति देखी है तो वहीं दूसरी ओर इस साल लोगों ने सेहत को इग्नोर नहीं किया बल्कि टेस्ट के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखा, अब आप कहेंगे कि हम ये बात कैसे कह सकते हैं?

तो दोस्तों ये कहना हमारा नहीं बल्कि गूगल सर्च का है। दरअसल गूगल ने साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए साल 2023 की मोस्ट सर्चिंग फूड लिस्ट जारी की है। जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार लोगों ने स्वाद के साथ-साथ खाने-पीने में सेहत का भी ख्याल रखा है। इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए फूड के नाम निम्नलिखित हैं।
मिलेट्स
इस साल लोगों नें मिलेट्स को सबसे ज्यादा सर्च किया। इसके फायदे-नुकसान और इससे बनने वाले आयटम की विधियों को सबसे ज्यादा लोगों ने गूगल पर खोजा है। जो ये बताता है कि लोग अब अपने हेल्थ के प्रति काफी सजग हो गए हैं। आपको बता दें कि मिलेट्स में जौ, बाजरा, कोदरा, रागी, और कुटकी जैसे अनाज पाए जाते हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी भी मिलेट्स को 'श्री अन्न' कहते हैं।
एवोकाडो
सर्चिंग लिस्ट में दूसरा स्थान अमेरिकन फल एवोकाडो को मिला है। मांसाहारी भोजन का सबसे ताकतवर विकल्प एवोकाडो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी प्रदान करता है।
मटन रोगन जोश
सर्चिंग लिस्ट में तीसरा स्थान मटन रोगन जोश को मिला है। इस कश्मीरी भोजन के लोग इस साल काफी दीवाने रहे।
सांभर
मूल रूप से दक्षिण भारत का ये भोजन अब ग्लोबल शक्ल ले चुका है, इसकी रेसिपी सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई है।
चिकन 65
मोस्ट सर्चिंग लिस्ट में चिकन 65 भी शामिल है। चिकन का आइटम हमेशा से सर्चिंग लिस्ट में शामिल रहता है इसलिए अगर ये डिश लोगों ने सबसे ज्यादा खोजी तो कोई अचरज की बात नहीं है।
काठी रोल्स
स्ट्रीट स्नेक्स के रूप में पहचान रखने वाला काठी रोल्स भी उन फूड आयटम में शामिल हैं, जिसे कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया था। खास बात ये रही कि इसे वेज और नॉनवेज दोनों ही फार्म में खोजा गया।
मोमोज
काठी रोल्स के बाद सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला स्नेक्स मोमोज है, जिसे लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा है। लोगों ने गूगल पर ये भी खोजा कि इसे घर पर फटाफट कैसे बना सकते हैं?












Click it and Unblock the Notifications