Year Ender 2022: इस साल इन हस्तियों ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें टॉप पर है किस सीएम का नाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बने। यूपी में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली थी। योगी आदित्यनाथ इससे पहले 2017 में मुख्यमंत्री बने थे।
Year Ender 2022: साल 2022 धीरे-धीरे बीत रहा है। कुछ ही दिनों में नया साल 2023 आ जाएगा। लोग नए साल की गर्मजोशी से तैयारी में जुट गए हैं। साल 2022 कई खट्टे-मीठों यादों का साक्षी रहा। इस साल कई घटनाक्रम हुए। राजनीति से लेकर आर्थिक जगत में कई घटनाएं घटित हुईं। इस साल राजनीति की बात करें तो कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। इस बार 10 हस्तियों ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसमें सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। जो यूपी के दोबारा मुख्यमंत्री बने।

1. योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बने। यूपी में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली थी। योगी आदित्यनाथ इससे पहले 2017 में मुख्यमंत्री बने थे। कार्यकाल के पांच साल पूरा होने के बाद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया।

2. पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी भी इस साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे इससे पहले 2021 में मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के बाद उन्हें सीएम बनाया गया।

3. भगवंत मान
भगवंत मान इस साल पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने इस साल पंजाब में हुए चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की।

4. एकनाथ शिंद
एकनाथ शिंदे ने भी इस साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उद्धव की शिवसेना को तोड़कर एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की कुर्सी अपने नाम किया।

5. नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने भी इस साल अगस्त में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ नई सरकार बनाई। इसके बाद उन्होंने फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

6. भूपेंद्र पटेल
इस साल गुजरात में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की। भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के फिर से मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कुछ दिन पहले ही गुजरात के सत्ता पर आसीन हुए।

7. सुखविंदर सिंह सुक्खू
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त जीत हासिल की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एन विरने सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: इस वजह से इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, जानें पूरी स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications