Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2022: इस वजह से इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, जानें पूरी स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इस साल काफी चर्चा में आ गई थी। जिसके बाद गूगल पर उन्हें काफी सर्च किया गया। वह किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि ललित मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में आ गई थी।

Year Ender 2022: साल 2022 अच्छी बुरी यादों के साथ गुजर रहा है। कुछ ही दिनों बाद नये साल का आगमन हो जाएगा। सभी लोग नये साल 2023 का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। हालांकि इस साल की शुरुआत कोरोना के साये में हुई। लेकिन धीरे-धीरे कोरोना का असर कम हुआ। साल के पहले दिन एक बड़ी घटना जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में हुई। दर्शन करने गए कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में कई घटनाक्रम हुए। इस बीच कई लोग सुर्खियों में रहे। न केवल पुरुष, बल्कि महिलाओं भी अधिक चर्चा में रही। भारत के इन महिलाओं को गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है। जानें साल 2022 की सबसे चर्चित महिलाएं।

द्रौपदी महिला

द्रौपदी महिला

इस साल द्रौपदी मुर्मू को भारत का नया राष्ट्रपति चुना गया। वे भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं। राष्ट्रपति चुनाव के समय और उसके बाद द्रौपदी मुर्मू को गूगल पर काफी सर्च किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं। इसके पहले मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी काफी सुर्खियों में रहीं।

नूपुर शर्मा

नूपुर शर्मा

इस साल भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा को गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया गया। मोहम्मद पैगंबर पर दिए विवादित बयान से वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया। विवादित बयान के बाद देश भर में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली थी। इस मामले ने भारत में ही नहीं विदेशों तक तूल पकड़ा। नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर भारतीय मुसलमानों समेत 15 देशों ने आपत्ति जताई थी।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इस साल काफी चर्चा में आ गई थी। जिसके बाद गूगल पर उन्हें काफी सर्च किया गया। वह किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि ललित मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में आ गई थी। इसके बाद वह इस साल काफी सर्च में आ गई थी। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इस साल काफी सर्च में रही। मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन इस साल 6 फरवरी को हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन संगीत और मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है।

झूलन गोस्वामी

झूलन गोस्वामी

खेल जगत में भी कई महिला खिलाड़ी व एथलीट्स सुर्खियों में रहीं। भारत की सीनियर महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने इस साल क्रिकेट से सन्यास ले लिया। उनकी गिनती दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में होती है।

यह भी पढ़ें- Dr BR Ambedkar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, मायावती ने कही ये बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+