Year Ender 2022: इस साल इन नामी हस्तियों के घर गूंजी किलकारी, नन्हे मेहमान का किया जोरदार स्वागत
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के घर इस साल किलकारी गूंजी। आलिया भट्ट इस साल पहली बार मां बनी। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर आलिया की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी।
Year Ender 2022: साल 2022 अब महज कुछ ही दिनों का मेहमान है। सभी लोग गर्मजोशी से नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। इस साल की बात करें तो कई घटनाक्रम हुए। लेकिन इस साल कई नामी हस्तियों के घरों में किलकारी गूंजी। सभी लोगों ने अपने घरों में नन्हे मेहमान का स्वागत किया। इस लिस्ट में कई बड़े नाम है। फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री से लेकर खेल और बिजनेस घराने के लोग शामिल हैं। तो आइए बताते हैं आपको पूरी लिस्ट...

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के घर इस साल किलकारी गूंजी। आलिया भट्ट इस साल पहली बार मां बनी। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर आलिया की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी।

सोनम कपूर- आनंद आहूजा
फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर भी इस साल पहली बार मां बनी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहली बार माता-पिता बने। सोनम कपूर ने बेपी बंप की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

मुकेश अंबानी बने नाना
इस साल भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के भी घर में किलकारी गूंजी। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वे बच्चों को जन्म दिया। ईशा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है।

बिपाशा बसु-करन सिंह ग्रोवर
फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और फिल्म अभिनेता करन सिंह ग्रोवर भी पहली बार माता-पिता बने। बिपाशा बसू ने इस साल बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बेबी बंप से सबको चौंका दिया था।

युवराज सिंह-हेजल कीच
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच भी पहली बार माता-पिता बने। हेजल ने बेटे को जन्म दिया। दोनों की शादी 2016 में हुई थी।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: साल के 5 बड़े घटनाक्रम ने खींचा लोगों का ध्यान, इसकी हुई सबसे अधिक चर्चा












Click it and Unblock the Notifications