Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2022: साल के 5 बड़े घटनाक्रम ने खींचा लोगों का ध्यान, इसकी हुई सबसे अधिक चर्चा

इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। पीएम मोदी पंजाब में पांच जनवरी को एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।

Year Ender 2022: महज कुछ दिनों बाद साल 2022 बीत जाएगा। नया साल 2023 का आगाज हो जाएगा। लोग गर्मजोशी से नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। इस बीच कई घटनाक्रम हुए। कुछ घटनाक्रम ऐसे हुए जिन्होंने सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींचा। कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन हुए तो कई राज्यों में सत्ता वापसी हुई। आइए बात करते हैं पांच बड़े घटनाक्रम के बारे में।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। पीएम मोदी पंजाब में पांच जनवरी को एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। फिरोजपुर में किसानों का एक जत्था उन्हें रोकने के लिए सड़क पर आ गया। वहां से पाकिस्तान की सीमा महज 20 किमी की दूरी पर है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट मामला

अशोक गहलोत और सचिन पायलट मामला

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच अंदरूनी मतभेद को लेकर कांग्रेस चिंतित है। इस साल यह मामला टॉप पर बना रहा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को भी कहना पड़ा कि मतभेद हैं, लेकिन विचार अलग नहीं है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को 'गद्दार' तक कह दिया था। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भी खूब ड्रामा हुआ।

पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए टीआरसए ने बदला अपना नाम

पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए टीआरसए ने बदला अपना नाम

पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए टीआरएस ने अपना नाम बदल लिया। टीआरएस का नाम अब बीआरएस हो गया है। भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी और वह भाजपा को चुनौती देगी।

महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद

महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद

पूर्वोत्तर के दो राज्यों के सीमा विवाद के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का मामला इस बार काफी हाईलाइट रहा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के एक बयान की वजह से विवाद ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि महाराष्ट्र के कुछ गांवों को कर्नाटक में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सीमा पर दोनों ही ओर से प्रदर्शन हुए। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बोम्मई को फोन कर बेलगाम के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की।

बिहार महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन

बिहार महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन

इस साल दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन का मामला सामने आया। सबसे पहले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने उद्धव वाली शिवसेना को तोड़कर अपने खेमे में ले आया, इसके बाद उन्होंने बीजेपी के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें- UP Global Investor Summit 2023: जानिए Gulf Countries से कितने बिलियन डालर का प्रस्ताव

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+