'विदेशों को मोदी ने दिया ज्यादा वैक्सीन, भारत को नरक में में जाने के लिए छोड़ा', यशवंत सिन्हा ने साधा निशाना

'विदेशों को मोदी ने दिया ज्यादा वैक्सीन और भारत को नरक में में जाने के लिए छोड़ा', यशवंत सिन्हा ने PM पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 17 मई: पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वैक्सीन प्लानिंग को लेकर निशाना साधा है। यशवंत सिन्हा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से संयुक्त राष्ट्र में एक चर्चा में भारतीय प्रतिनिधि के भाषण का एक वीडियो क्लिप ट्वीट किया। इस वीडियो में भारतीय प्रतिनिधि यूएन में "वैक्सीन कूटनीति" पर बात कर रहे हैं। यह दिल्ली पुलिस द्वारा 17 लोगों की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा किए गए गई अपमानजनक ट्वीट्स में से एक था। यशवंत सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी की वैक्सीन कूटनीति की आलोचना की है। यशवंत सिन्हा के अलावा कांग्रेस के राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के मोहुआ मोइत्रा ने भी भारत की वैक्सीन नीति को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है।

Recommended Video

    Corona vaccination: UN में स्पीच की क्लिप साझा कर Yashwant Sinha का PM Modi पर हमला | वनइंडिया हिंदी
    Yashwant Sinha

    यशवंत सिन्हा ने 16 मई को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मोदी को एक्सपोज करने वाला 10 सेकेंड का वीडियो। यूएन में भारत के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र को ये जानकारी दी है कि भारत ने अपने स्वयं के लोगों की तुलना में विदेशों में अधिक वैक्सीन भेजे हैं। मोदी अब सही मायने में एक विश्व नेता हैं। भारतीयों को नरक में जाने के लिए छोड़ दिया है।''

    मोदी सरकार पर तंज करते हुए यशवंत सिन्हा अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''कोविड-19 को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारें जो कर रही हैं, वह करें, आंकड़ों को दबाएं। अगर कोई पुरस्कार होता तो, इसमें यूपी को पहला पुरस्कार मिलेगा।''

    यशवंत सिन्हा द्वारा शेयर किया गया वीडियो क्लिप मार्च 2021 में आयोजित UNGA अनौपचारिक बैठक की है। वीडियो को UNNY के हैंडल से किए गए एक ट्वीट से ली गई थी। क्लिप में,संयुक्त राष्ट्र में भारत के डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेंटटेटिव के नागराज नायडू कोरोना काल में देश के योगदान के बारे में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+