यशवंत सिन्हा ने ली शपथ, जारी रखेंगे महराष्ट्र के किसानों की लड़ाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने महाराष्ट्र के किसानों के समर्थन में अपनी लड़ाई जारी रखने का शपथ लिया है। सोमवार को यशवंत सिन्हा ने महाराष्ट्र के किसानों के साथ उनकी समस्याओं के समर्थन में मार्च निकाला था। मार्च के दौरान जिलाधिकारी से गरमागरम बहस के बाद अकोला पुलिस ने यशवंत सिन्हा को 250 किसानों के साथ बाम्बे पुलिस एक्ट के सेक्शन 68 के तहत हिरासत में लिया था।

यशवंत सिन्हा ने ली शपथ, जारी रखेंगे महराष्ट्र के किसानों की लड़ाई

यशवंत सिन्हा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हम कल अपनी कुछ मांगों के साथ डिस्ट्रिकट ऑफिस गए थे। वहां लंबी चर्चा हुई। मुंबई के जिलाधिकारी ने हमसे बात की लेकिन हम उनकी तरफ से कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला। इसलिए एसपी के इस घोषणा के बावजूद की हम वहां से जा सकते हैं, हमने वहीं डटे रहने का फैसला लिया।'

यशवंत सिन्हा ने आगे बताया, 'हमने पुलिस से कहा कि आपको जो भा कार्रवाई करना है कर लीजिए लेकिन जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता, हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।' बता दें कि यशवंत सिन्हा की वजह से बीते कुछ महीनों में भाजपा को कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र में भी मौजूदा सरकार भाजपा की है। ऐसे में यशवंत सिन्हा के बागी तेवरों को पार्टी को एक बार फिर से खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+