यशवर्धन कुमार सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्‍ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

यशवर्धन कुमार सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्‍ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में यशवर्धन कुमार सिन्हा को पद की शपथ दिलाई। राष्‍ट्रपति भवन में इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत अन्‍य लोग मौजूद रहे।

Recommended Video

      Yashvardhan Kumar Sinha बने नए मुख्य सूचना आयुक्त, President Kovind ने दिलाई शपथ | वनइंडिया हिंदी
      Yashvardhan

      पूर्व राजनयिक, सिन्हा ने बिमल जुल्का की जगह ली जुल्‍का 2020 मार्च में मुख्‍य सूचना आयुक्‍त के पद पर नियुक्त होने के बाद 26 अगस्त को रिटायर हुए थे जिसके बाद पिछले दो महीने से ये पद खाली पड़ा हुआ था। नव नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त ने पहले यूनाइटेड किंगडम और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है। भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी रहे सिन्‍हा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान में विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव भी रह चुके है और वेनेजुएला में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। सूत्रों के अनुसार पत्रकार उदय महुरकर, पूर्व श्रम सचिव हीरा लाल समारिया और पूर्व उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त नियुक्‍त किया गया।

      बता दें पीएम नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्‍सीय टीम ने इन सभी लोगों का सलेक्‍शन किया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और गृह मंत्री अमित शाह इस समिति के सदस्य हैं। सिन्हा 2019 जनवरी में सूचना आयुक्त बनाए गए थे। 62 वर्षीय सिन्हा का मुख्‍य सूचना आयुक्‍त के रुप में कार्यकाल लगभग तीन वर्षों का होगा। सीआइसी या सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पांच साल या उनके 65 साल की उम्र के होने तक के लिए की जाती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+