यमुना बनी ताज महल के लिए खतरा, जानिए कैसे?

आगरा। ऑर्कियोलॉजिकल के विशेषज्ञों ने आगरा के ताज महल पर यमुना नदी को खतरा बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना नदी के गंदे पानी में कीटाणु ताज महल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह कीणे ताजमहल की दीवारों को काला कर रहे हैं।

पढ़ें- ताज महल से जुड़ी 10 चौंकाने वाली बातें

Taj Mahal

ताज महल की दीवारों को साफ करने के लिए कर्मचारी काफी मेहनत करते हैं। लेकिन रोजाना दीवारों की घिसायी इसे नुकसान पहुंचा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर रोज की घिसायी से फ्लोरट मोजैक की चमक पर असर पड़ रहा है यही नहीं ताज के फर्श पर भी इसका असर साफ देखा जा सकता है।

पढ़ें- जब शाहजहां ने खुद रात दिन की बेटी की सेवा

ऑर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के भुवन कुमार का कहना है कि प्रशासन इसके स्थायी समाधान के बारे में विचार कर रहा है। यह नुकसान खासकर मच्छरों से हो रहा है जो यमुना नदी के गंदे पानी में जन्म ले रहे हैं और ताजमहल की दीवारों को गंदा कर रहे हैं।

भुवन का कहना है कि यमुना नदी का पानी इतना स्थिर हो गया है कि यहां मछलियों का जीवन बिल्कुल खराब हो गया है। ये कीटाणुओं को पानी से दूर रखती हैं। लेकिन ठहरे हुए पानी की वजह से यहां कीटाणुओं और मच्छरों का प्रजनन काफी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+