1993 मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को दी जाएगी फांसी

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर साल 1993 के मुंबई बम विस्फोट से जुड़ी हुई आ रही है इस धमाके के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जाएगी। याकूब मेमन की दया याचिका को सुप्रीम कोर्ट से लेकर राष्ट्रपति तक ने खारिज कर दी है जिसके बाद अब याकूब को फांसी दी जा रही है, याकूब को इस सजा तक पहुंचने में पूरे 22 साल लग गये,मुंबई बम विस्फोट केस में ये पहली फांसी होगी।

Yakub Memon to be hanged on July 30 if SC rejects mercy plea

आपको बता दें कि अपने धमाकों से मुंबई को दहलाने वाले याकूब को साल 2007 में टाडा कोर्ट ने मौत की सजा सुनायी थी, जिसके बाद याकूब ने हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति के पास अपनी सजा की माफी के लिए अपील की लेकिन हर जगह से उसकी बात खारिज कर दी गई जिसके बाद उसने क्यूरेटिव याचिका का सहारा लिया लेकिन वहां भी बात नहीं बन पायी और इसी कारण अब 30 जुलाई 2015 को याकूब मेमन को फांसी पर लटकाया जायेगा।

नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी

याकूब को सुबह 7 बजे नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी जिसके बारे में उसके घरवालों को इत्तला दे दी गई है। आपको बता दें कि साल 1993 में हुए धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 713 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+