Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूजर की जेब में फटा Xiaomi का Redmi 6A, निकलने लगा धुंआ

नई दिल्ली। स्मार्ट फोन यूं तो आपको कई सारी सहूलियत देता है, जिसके चलते आपकी रोजमर्रा की जिंदगी काफी आसान हो जाती है। लेकिन इसके इस्तेमाल में कई खतरे भी हैं। स्मार्ट फोन में विस्फोट एक बड़ी समस्या है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश का सामने आया है, जिसमे लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियोमी का फोन ब्लास्ट हो गया। यह फोन एक व्यक्ति के जेब में ही फट गया, जिसकी वजह से व्यक्ति घायल हो गया।

गर्म होकर फटा

गर्म होकर फटा

फोसबाइट की खबर के अनुसार मधु बाबू जब ऑफिस जा रहे थे तो उसी दौरान जब उन्होंने अपनी गाड़ी स्टार्ट की तो उन्हें महसूस हुआ कि जेब में रखा हुआ शियोमी का रेडमी 6-ए फोन धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। तभी कुछ ही देर में फोन अपने आप ब्लास्ट हो गया और उनकी जेब से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद घबराकर मधु ने अपना फोन सड़क पर फेंक दिया। जिसके बाद उनका फोन आग की लपटों में पूरी तरह से जल गया। इस हादसे में मधु को थोड़ी चोट भी आई है। घटना के बाद मधु का कहना है कि फोन जिस तरह से जल रहा था मानो किसी ने इसमे केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी है।

फोन कवर जलकर राख

फोन कवर जलकर राख

मधु ने बताया कि उनका फोन पूरी तरह से जल गया, यही नहीं फोन का कवर भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि अगर फोन में कवर ना होता तो उन्हें काफी गंभीर चोट आ सकती थी। मधु ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2019 में यह फोन खरीदा था। उन्होंने बताया कि 4- 5 महीने तक मेरा फोन सही से काम कर रहा था, लेकिन इसके बाद इसमे दिक्कत आने लगे। जब फोन में धमाका हुआ तो उससे दो घंटे पहले उन्होंने फोन चार्ज किया था।

जांच करेगा शियोमी

जांच करेगा शियोमी

फोन की तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उसमे कवर लगा हुआ था। फोन को देखने से पता चलता है कि इसकी बैटरी में धमाका हुआ था। इस घटना की पूरी जानकारी शियोमी कंपनी को दे दी गई है। कंपनी की ओर से फोन की जांच की बात कही गई है। जिसके बाद ही इस बात की जानकारी मिल पाएगी कि आखिर फोन में विस्फोट क्यों हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+