WFI चीफ Bij Bhushan Singh के खिलाफ FIR होगी, भाजपा सांसद का बयान- पूरे मजे में हूं

भारत का कुश्ती महासंघ विवादों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुश्ती फेडरेशन के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, चौंकाने वाले बयान में बृजभूषण ने मजे में होने की बात कही है।

Bij Bhushan Singh

Wrestling में विवाद की आंच के बीच पहलवान Vinesh Phogat और अन्य पहलवानों का धरना जारी है। FIR के आदेश के बाद Bij Bhushan Singh ने कहा है कि वे मजे में हैं। बता दें कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की है।

बचकर भागा नहीं, FIR हो गई होगी

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार बृजभूषण सिंह ने कहा, "अब तक तो एफआइआर दर्ज हो गई होगी। मैं (कानून) का पालन करूंगा, मैं यह करता रहा हूं। मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है...मैं बच कर भागा नहीं हूं। मैं अपने आवास पर ही हूं।"

जांच में पूरे सहयोग का आश्वासन

उन्होंने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। कोर्ट ने आज जो भी फैसला किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं। मुझे सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भरोसा है। जांच में जहां भी मेरे सहयोग की जरूरत होगी, मैं सहयोग करूंगा।"

Recommended Video

    Wrestlers Protest: SC की फटकार से Brij Bhushan Sharan Singh पर दर्ज होगा मुकदमा | वनइंडिया हिंदी

    मांग पूरी होने तक धरना

    खेल मंत्रालय की समिति से इंसाफ न मिलने का आरोप लगाते हुए पहलवान मांग पूरी होने तक धरने पर बैठने की चेतावनी दे रहे हैं। ओलंपियन बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई अन्य पहलवान भी विरोध में जंतर मंतर पर बैठे हैं।

    FIR दर्ज करने पर राजी हुई दिल्ली पुलिस

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने आरोप लगाए हैं। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने पर पुलिस सहमत हो गई है।

    दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ को बताया, दिल्ली पुलिस शुक्रवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज कर लेगी।

    नाबालिग समेत पहलवानों की सुरक्षा पर चिंता

    पहलवानों की तरफ से कपिल सिब्बल ने अदालत से याचिकाकर्ता पहलवानों में से एक नाबालिग लड़की को खतरे के कारण सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह किया। सिब्बल ने कहा कि वह नाबालिग लड़की और अन्य पहलवानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इन सभी चिंताओं को पुलिस दूर कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को खतरे की आशंका का पर्याप्त आकलन करने और नाबालिग लड़की को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया, जो स्वर्ण पदक विजेता हैं।

    पांच मई को अगली सुनवाई

    अदालत ने दिल्ली पुलिस को नाबालिग लड़की को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए एक हलफनामा दायर करने को भी कहा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 5 मई को करेगी।

    डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सिब्बल ने SC को अवगत कराया था कि ये महिला पहलवान हैं जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन दुराचार और धमकी देने का आरोप लगाया था।

    मैरीकॉम की अध्यक्षता में समिति

    विवाद की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने WFI के संचालन की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय निरीक्षण परिषद की स्थापना की है। WFI चीफ और अन्य कोचों के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित निरीक्षण समिति की अध्यक्षता बॉक्सर मैरी कॉम कर रही हैं।

    दिल्ली पुलिस ने सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय के आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने पहलवानों की ताजा शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

    निरीक्षण समिति के गठन का ऐलान

    इस जनवरी में पहलवानों के विरोध के बाद, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और उसके प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक 'निरीक्षण समिति' के गठन की घोषणा की।

    पहलवानों ने बृजभूषण को प्रधान कार्यालय से हटाने और भारतीय कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग की गई थी। उन्होंने डब्ल्यूएफआई निकाय और उसके प्रमुख पर पहलवानों के यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+