Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में हरियाणा औऱ यूपी के अलावा राजस्थान की खाप, जानिए रणनीति

Wrestlers Protest लंबी लड़ाई की तरह बनता जा रहा है। 23 अप्रैल से धरने पर बैठे पहलवानों को तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा की खाप से समर्थन मिला है। रेसलर्स ने इंसाफ मिलने तक धरने की चेतावनी दी है।

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest 23 अप्रैल से लगातार जारी है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Jantar Mantar पर धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को UP Haryana Rajasthan की Khap Panchayat का सपोर्ट मिल रहा है।

तीनों राज्यों के खाप ने कहा है कि महिला पहलवानों की डिमांड पूरी होने तक जंतर मंतर पर धरना देने में इनके सदस्य भी शामिल होंगे। बता दें कि पहलवान बाहुबली सांसद बृजभूषण सिंह को अरेस्ट करने की मांग पर अटल हैं।

प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत के नेता दिल्ली कूच करेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के खाप पंचायत नेता रविवार (7 मई) को राष्ट्रीय राजधानी कूच करेंगे।

Wrestlers Protest

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह को अरेस्ट करने की मांग कर रहे पहलवानों को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू-टिकैत) ने भी समर्थन दिया है।

अगर सांसद को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो खाप नेताओं के साथ नई दिल्ली का घेराव करने की धमकी दी है। रालोद प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार शाम जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी।

Wrestlers Protest

टिकैत ने पहलवानों को पड़ोसी राज्यों में शक्तिशाली खाप पंचायतों के बीच उनके आंदोलन के लिए बढ़ते समर्थन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक लाते हैं, जो पूरे देश को गौरवान्वित करता है।"

बकौल टिकैत, भाजपा सरकार पहलवानों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है। ये पहलवान स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में हम सब इनके साथ हैं।

सर्व खाप के महासचिव सुभाष बलियान ने कहा कि करीब एक दर्जन खाप पंचायतों ने पहलवानों के विरोध में शामिल होने का फैसला किया है और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वे उनके साथ रहेंगे।

Wrestlers Protest

बलियान ने कहा, हम अपनी बेटियों को मझधार में नहीं छोड़ सकते। जो पार्टी कागजों पर हमारी बेटियों के सम्मान की रक्षा करने की बात करती है, वह रेसलिंग फेडरेशन के प्रमुख को कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए कुछ नहीं कर रही है।

पहलवानों की लड़ाई मजबूत बनाने को लेकर बलियान ने कहा कि जिन खापों ने पहलवानों की लड़ाई को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है, उनमें वीरेंद्र सिंह लटियान की अगुवाई वाली लातियां खाप, राजबीर सिंह की अगुवाई वाली निर्वाल खाप शामिल हैं।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Rakesh Tikait का बड़ा ऐलान- 7 May को Delhi में Dangal होगा | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा, शरणवीर सिंह की देशवाल खाप, थम्बेदार श्याम सिंह की गठवाला खाप, बुधियां खाप के सचिन सिंह, शेरावत शामिल हैं। चौधरी वरुण की खाप, चौधरी जितेंद्र सिंह की हुडा खाप, उपेंद्र सिंह की कुंडू खाप, अमित बेनीवाल की बेनीवाल खाप और नरेश टिकैत की बालियान खाप है।

    Wrestlers Protest

    बालियान खाप के प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस संबंध में (WFI प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की पहलवानों की मांग) एफआईआर दर्ज की है, लेकिन यह सत्ता में रहने वालों के प्रभाव में एक्शन नहीं ले रही है।

    उन्होंने कहा, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए एक निरंतर आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है कि हमारे पहलवानों को न्याय मिले। इसके अलावा रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने भी समर्थन का आश्वासन दिया।

    Wrestlers Protest

    उन्होंने कहा, पहलवान किसी जाति या धर्म के नहीं होते हैं। उनका एकमात्र धर्म पदक है। वे उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग के लिए लड़ रहे हैं जिसने वर्षों से उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। हम उनकी मांग के समर्थन में भूख हड़ताल पर जाने को तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+