Wrestlers Protest: नाबालिग के पिता ने Brij Bhushan Singh के खिलाफ फर्जी कंप्लेन की बात कही!

रेसलिंग फेडरेशन (WFI) के प्रमुख रहे Brij Bhushan Singh पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। हालांकि, भाजपा सांसद सह WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ शिकायत फर्जी होने की बात भी सामने आई है।

Brij Bhushan Singh

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बीच नाबालिग पहलवान के पिता ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख Brij Bhushan Singh पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाने की बात कही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नाबालिग पहलवान के पिता ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने जानबूझकर भाजपा सांसद सह WFI चीफ बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि वे लड़की के खिलाफ कथित अन्याय के लिए उनसे बदला लेना चाहते थे।

नाबालिग पीड़िता के पिता के हवाले से आए चौंकाने वाले बयान / स्वीकारोक्ति के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ POCSO कानून के तहत दर्ज मामला बेहद कमजोर होने की आशंका है।

बता दें कि देश के कई शीर्ष पहलवान ने पिछले छह महीनों से लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नाबालिग पहलवान की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह पूछे जाने पर कि अब वह अपनी कहानी क्यों बदल रहे हैं, नाबालिग के पिता को कहते सुना गया, ''बेहतर है कि अदालत के बजाय अब सच्चाई ऐसे ही सामने आ जाए।''

उन्होंने कहा, "अब बातचीत शुरू हो गई है, सरकार ने पिछले साल मेरी बेटी की हार (एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप ट्रायल में) की निष्पक्ष जांच का वादा किया है, इसलिए यह मेरा भी कर्तव्य है कि मैं अपनी गलती सुधारूं।"

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनकी और उनकी बेटी की दुश्मनी के मूल के लिए विस्तृत स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने नाबालिग के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

पिता के बयान की ऑडियो क्लिप के अनुसार, दुश्मनी की शुरुआत लखनऊ में 2022 अंडर 17 एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में हुई जब नाबालिग फाइनल हार गई और भारतीय टीम में सेलेक्शन से चूक गई।

उन्होंने रेफरी के फैसले के लिए बृजभूषण शरण सिंह को जिम्मेदार ठहराया। नाबालिग रेसलर के पिता ने कहा, "मैं गुस्से से भर गया था और फाइनल में रेफरी के फैसले के कारण मेरे बच्चे की एक साल की मेहनत बेकार चली गई थी और मैंने बदला लेने का फैसला किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+