पाक की नापाक करतूत पर भड़के योगेश्वर दत्त, यूजर्स ने कहा- कितने सिर कटवाओगे मोदीजी, खत्म करो अब
द योगेश्वर ने एक और ट्वीट किया है और कहा है कि "पाकिस्तानी कलाकार भारत मे पैसे कमाये, क्रिकेट खेले, युद्ध ने सैनिको को मारा, अब ये सारी बाते बहुत पीछे रह गयी।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या और उनके शवों के साथ बर्बरता को लेकर चारों तरफ निंदा हो रही है। क्या आम, क्या खास हर कोई सरकार से यहीं मांग कर रहा है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दो। इसी बीच देश के रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी इस घटना की निंदा की है।

योगेश्वर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि "मृत शरीर को भी बर्बरता से क्षत-विक्षत करने के बाद भी अगर संपूर्ण भारत सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए साथ नही आता तो हम इस बलिदान के योग्य नहीं है।"
इसके बाद योगेश्वर ने एक और ट्वीट किया है और कहा है कि "पाकिस्तानी कलाकार भारत मे पैसे कमाये, क्रिकेट खेले, युद्ध ने सैनिको को मारा, अब ये सारी बाते बहुत पीछे रह गयी। नृशंसता की हद पार हो गई।" योगेश्वर के इन ट्वीट्स पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "अब तो निर्णायक लड़ाई लड़नी ही चाहिए और कितने सिर कटवाओगे मोदी जी... प्लीज अब खत्म करो बहुत हो चुकी बातचीत और दौरा।"
सहवाग ने भी जताया दुख
योगेश्वर के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय जवानों के सिर काटे जाने की घटना पर दुख जताया। सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। अगर छोटी खुराक कम नहीं कर रही है तो पाकिस्तान को बड़ी खुराक देने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications