गुरु की बेटी से बिना मिले सुशील कुमार ने की थी शादी, क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बीता 38वां जन्मदिन

नई दिल्ली, 27 मई। 23 साल के पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार इन दिनों क्राइम ब्रांच की हिरासत में हैं। 26 मई को उनका जन्मदिन था, अगर वो घर पर होते तो शायद ये दिन उनके जीवन के सुनहरे दिवस में से एक होता, लेकिन नहीं बुधवार का पूरा दिन उनका क्राइम ब्रांच के दफ्तर में सवालों का जवाब देते हुए गुजरा, इस दौरान वो कई बार फफक-फफक कर रोते हुए भी नजर आए।

Recommended Video

    गुरु की बेटी से बिना मिले सुशील कुमार ने की थी शादी, क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बीता 38वां जन्मदिन
    कभी सच्चाई से जीवनसाथी का जीता था दिल

    कभी सच्चाई से जीवनसाथी का जीता था दिल

    26 मई 1983 को जन्मे 38 वर्षीय पहलवान सुशील कुमार का नाम अब से पहले बहुत शान से लिया जाता था। एकल स्पर्धा में देश को दो बार ओलिंपिक पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने वाले सुशील कुमार इन दिनों अपने जीवन के भयानक दौर से गुजर रहे हैं। 4 मई 2021 से पहले सुशील कुमार ,उस व्यक्ति का नाम हुआ करता था, जिसने अपनी मेहनत के दम पर दौलत-शौहरत पाई थी और यही नहीं अपनी सच्चाई के बूते ही उसने अपनी जीवनसाथी का दिल भी जीता था।

    महाबली सतपाल की पुत्री हैं सावी

    महाबली सतपाल की पुत्री हैं सावी

    आपको बता दें कि उनकी पत्नी सावी सतपाल बहुत सुंदर, सुशील और सुलझी हुई महिला कही जाती हैं। सावी, साल 1982 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके पहलवान महाबली सतपाल, की पुत्री हैं और महाबली सतपाल ही सुशील कुमार के गुरु रहे हैं। उन्होंने ही सुशील कुमार को कुश्ती के गुर सिखाए थे। वो अपने शिष्य से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने खुद ही अपनी बेटी का विवाह सुशील कुमार से करवा दिया, मालूम हो कि सुशील और सावी की शादी 18 फरवरी 2011 को हुई थी।

    शादी से पहले ना मिले थे और ना हुई बातचीत...

    शादी से पहले ना मिले थे और ना हुई बातचीत...

    शादी से पहले सुशील कुमार अपने गुरु के घर ट्रेनिंग के लिए लगभग रोज जाया करते थे लेकिन उनकी और सावी की ना तो कभी कोई आपस में बातचीत हुई थी और ना ही दोनों कभी मिले थे। इस बात का खुलासा खुद सुशील कुमार की पत्नी ने ही इंडियन एक्सप्रेस के एक इंटरव्यू में किया था।

    शादी से पहले मैं और सुशील मिले नहीं थे: सावी

    16 जुलाई 2012 को प्रकाशित उस इंटरव्यू में सावी ने बताया था कि 'शादी से पहले मैं और सुशील मिले नहीं थे और ना ही हमारे बीच में कोई बातचीत हुई थी। हालांकि मैंने छत्रसाल स्टेडियम में उनकी पहली झलक देखी थी, वो भी काफी दूर से। मैं वहां टेनिस खेलने जाया करती थी और वो वहां पर प्रैक्टिस के लिए आते थे।'

    दो जुड़वा बेटों के मम्मी-पापा हैं सुशील-सावी

    दो जुड़वा बेटों के मम्मी-पापा हैं सुशील-सावी

    सावी ने कहा था कि 'शादी को लेकर हर लड़की की तरह मेरे मन में भी काफी सवाल थे लेकिन मैं खुशनसीब हूं कि मुझे सुशील कुमार जैसा जीवनसाथी मिला। साल 2010 में CWG गेम्स में सुशील कुमार ने जब गोल्ड मेडल जीता, तब ही मेरे पापा ने शादी का निर्णय लिया और हमारी सगाई हो गई।'

    दोनों आज पति-पत्नी के रूप में काफी खुश लेकिन...

    दोनों को शादी से दो जुड़वा पुत्र भी हैं। दोनों की जिंदगी अच्छी चल रही थी कि अचानक लाइफ में वो टर्न आ गया है, जिसके बारे में किसी ने कल्पना ने भी नहीं की थी।

     फफक-फफक कर रो पड़े सुशील कुमार

    फफक-फफक कर रो पड़े सुशील कुमार

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सुशील कुमार क्राइम ब्रांच के दफ्तर में भी काफी सहमे हुए से नजर आए। वो सवालों का जवाब भी बहुत धीरे-धीरे दे रहे थे। हालांकि जब उनसे मिलने उनका भाई वहां आया था तो वो खुद को रोक नहीं पाए और फफक-फफक कर रो पड़े। फिलहाल क्राइम ब्रांच की सुशील कुमार से पूछताछ लगातार जारी है।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

    आपको बता दें कि सुशील कुमार को हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था। सुशील कुमार काफी दिनों फरार चल रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+