पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले योगेश्वर दत्त, पुलिस तभी कार्रवाई करेगी, जब आप शिकायत करेंगे
पहलवानों के प्रदर्शन पर ओलिंपक पद विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप शिकायत करेंगे। बता दें कि योगेश्वर दत्त उस कमेटी में भी शामिल हैं जिसका गठन इस मामले की जांच के लिए किया गया है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था, इस कमेटी में पहलवान योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं। उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन पर कहा कि पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप इसकी शिकायत करेंगे।
योगेश्वर दत्त ने कहा कि पुलिस कार्रवाई तभी करेगी जब उसको रिपोर्ट देंगे, घर बैठे तो करेगी नहीं। तीन महीने पहले ही पहलवानों को पुलिस रिपोर्ट करनी चाहिए थी। न्याय कोर्ट से मिलेगा। सरकार ने इसको लेकर कमेटी बनाया था। कमेटी किसी को निर्दोष साबित नहीं कर सकती है।
दत्त ने कहा कि यह कोर्ट का अधिकार है कि किसे सजा देनी है, किसे नहीं। कमेटी का यही काम होता है कि दोनों पक्षों की बात सुने और अपनी रिपोर्ट दे। वहीं पीटी ऊषा के बयान पर योगेश्वर दत्त कहा कि उन्होंने कमेटी बनाए जाने की बात पर कहा है।
हमे जांच कमेटी की रिपोर्ट देनी होती है। किसी भी कमेटी के पास यह अधिकार नहीं होता है कि वह किसी को दोषी बता सके या किसी को सजा दे सके। सजा देने का अधिकार कोर्ट के पास होता है, देश का प्रधानमंत्री भी किसी को सजा नहीं दे सकता है। पीटी ऊषा का मतलब यह था कि अभी मामले की जांच चल रही थी। पहलवानों को दिक्कत थी, इसलिए वह जंतर-मंतर पर बैठे हैं, दोनों अपनी जगह ठीक हैं।
खेल मंत्री से खिलाड़ियों की बातचीत पर योगेश्वर दत्त ने कहा कि घर के अंदर क्या हुआ है, यह हमे नहीं पता, खेल मंत्री के घर के अंदर 2-3 दिन रहे हैं। अंदर किसकी क्या बात हुई है, वह किसी को नहीं पता है।
एशियन गेम्स आने वाले हैं, लिहाजा खिलाड़ियों को इसपर भी ध्यान देना चाहिए। एफआईआर मामले में दर्ज हो गई है, अब इस मामले में पुलिस और कोर्ट अपना काम करेगी। लिहाजा पहलवानों को अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications