बृजभूषण का WFI से ना हो कोई लिंक, महिला बनें चीफ, खेल मंत्री के साथ बैठक में पहलवानों ने रखी ये 5 मांगे

Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 30 जून तक होंगे। वहीं पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

Wrestlers Protest VS Brij Bhushan Sharan Singh

Wrestlers Protest VS Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध कर पहलवान अब 15 जून तक विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। पहलवानों ने ये फैसला केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक के बाद लिया है। इस बैठक में पहलवानों ने सरकार के सामने 5 मांगे रखी हैं।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के नेतृत्व में पहलवानों के एक ग्रुप ने 7 जून को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। अनुराग ठाकुर ने विरोध करने वाले पहलवानों को आश्वासन दिया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 30 जून को होंगे और इस चुनाव से पहले उनके साथ बैठक करके राय ली जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से यह भी कहा कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के उनके आरोपों की पुलिस जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी और कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी। ये भी भरोसा दिया गया है कि पहलवानों को जांच की स्थिति के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने मीडिया को यह भी बताया कि पहलवान 15 जून तक विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के लिए एक महिला की अध्यक्षता में एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा। लेकिन इस बैठक में पहलवानों ने भी अपनी ओर से 5 प्रमुख मांगे रखी हैं, वो इस प्रकार हैं...

1. पहलवानों ने मांग की है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख का पद एक महिला को संभालना चाहिए।

2. बृजभूषण शरण सिंह और उनके परिवार से कोई भी कुश्ती महासंघ का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

3. विरोध करने वाले पहलवानों ने कुश्ती निकाय के लिए "स्वतंत्र और निष्पक्ष" चुनाव का कराने की मांग की है।

4. पहलवानों ने यह भी मांग की है कि 28 अप्रैल को जंतर-मंतर पर हुई हाथापाई के संबंध में कथित रूप से कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाए।

5. पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की अपनी मांग को फिर से रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+