मां बनने वाली हैं रेसलर गीता फोगाट, फोटो शेयर कर लिखा ये खूबसूरत मैसेज

Recommended Video

    Wrestler Geeta Phogat announced her pregnancy with an emotional post| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फोगाट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी कि वे मां बनने वाली हैं। गीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ गीता ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। बता दें कि गीता फोगाट ने पहलवान पवन कुमार सरोहा संग साल 2016 में शादी की थी। गीता फोगाट की जिंदगी पर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम है 'दंगल'। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

    कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत चुकी हैं गोल्ड

    कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत चुकी हैं गोल्ड

    फोटो शेयर करते हुए गीता ने लिखा, 'एक मां की खुशी तब शुरू होती है, जब आपके अंदर एक नए जीवन की शुरुआत होती है, जब बिल्कुल पहली बार नन्ही धड़कन सुनाई देती है, खेलखेल में उसकी नन्हीं किक याद दिलाती है कि वह कभी अकेले नहीं है। आप तब तक जीवन के इस एहसास को नहीं समझ सकते हैं, जब तक आपके भीतर यह नहीं पनपता।' इस फोटो कैप्शन के साथ गीता ने प्रेग्नेंसी, बेबी बंप और मदरहुडराइजिंग हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

    पवन कुमार सरोहा से की शादी

    इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की गई गीता की इस तस्वीर को हजारों यूजर्स ने लाइक किया है। बता दें कि गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में अधिकारी भी हैं। कुश्ती में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हरियाणा सरकार ने खेल कोटे से उन्होंने पुलिस विभाग में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गीता फोगाट की बहन बबीता भी रेसलर हैं और हाल ही में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

    इनके जीवन पर ही बनी थी फिल्म 'दंगल'

    इनके जीवन पर ही बनी थी फिल्म 'दंगल'

    गीता के पति यानी पवन कुमार सरोहा भी इंटरनैशनल लेवल के रेसलर हैं। पवन 2011 के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। पवन ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 86 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गीता ने पवन से साल 2016 में शादी की थी। रेसलिंग में गीता फोगाट की उपलब्धियों और उनके पिता महावीर फोगाट के जीवन पर फिल्म 'दंगल' भी आ चुकी है जो लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+