'...वापस लौटा रहा हूं', पहलवान बजरंग पुनिया ने PM आवास की चौखट पर रखा अपना पद्मश्री

पहलवान बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री अवार्ड प्रधानमंत्री आवास के चौखट पर रख दिया। उन्होंने यह कदम पहलवान साक्षी मलिक द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के रूप में बृज भूषण के करीबी संजय सिंह के चुनाव का विरोध करने के एक दिन बाद उठाया है। इससे पहले, बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री को पुरस्कार लौटाने के संबंध में पत्र भी लिखा।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पुनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है। इसके साथ ही पुनिया ने दो पन्नों के पत्र की फोटो भी साझा की।

wrestler Bajrang Punia

खेल छोड़ रही हूं: साक्षी मलिक का ऐलान
बीते दिन यानी गुरुवार को बृजभूषण सिंह के वफादार संजय सिंह 15 में से 13 पद जीतकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए। संजय सिंह के चुनाव के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें साक्षी ने विरोध स्वरूप खेल छोड़ने की घोषणा की। साक्षी ने कहा कि हमने दिल से लड़ाई लड़ी। लेकिन, अगर बृज भूषण जैसे व्यक्ति, उनके बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ देती हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे।

PM को पत्र में पुनिया ने क्या लिखा?

पुनिया ने लिखा कि प्रिय पीएम जी, आशा है कि आपका स्वास्थ्य ठीक है। आप कई कामों में व्यस्त होंगे। लेकिन, मैं देश के पहलवानों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह लिख रहा हूं। आप जानते होंगे कि देश की महिला पहलवानों ने जनवरी में विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। इस साल बृष भूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। मैं भी उनके विरोध में शामिल हुआ। सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई का वादा करने के बाद विरोध बंद हो गया। लेकिन, तीन महीने बाद भी बृजभूषण के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई। हम अप्रैल में फिर से सड़कों पर उतरे, ताकि पुलिस कम से कम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। जनवरी में 19 शिकायतकर्ता थे। लेकिन, अप्रैल तक यह संख्या घटकर 7 रह गई।" इसका मतलब है कि बृज भूषण ने 12 महिला पहलवानों पर अपना प्रभाव डाला।

पुनिया ने आगे लिखा कि हमारा विरोध 40 दिनों तक चला। उन दिनों हम पर बहुत दबाव था... हम अपने पदक गंगा नदी में विसर्जित करने गए थे। तब हमें किसान नेताओं ने रोक दिया था। उस समय आपके कैबिनेट के एक जिम्मेदार मंत्री ने फोन किया था पत्र में कहा गया है, ''हमसे मिले और हमें न्याय का आश्वासन दिया। इस बीच, हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले, जिन्होंने भी हमें न्याय का वादा किया। हमने अपना विरोध बंद कर दिया।

आगे लिखा कि लेकिन 21 दिसंबर को डब्ल्यूएफआई के चुनाव में, महासंघ एक बार फिर बृज भूषण के अधीन आ गया। उन्होंने खुद कहा था कि वह हमेशा की तरह महासंघ पर हावी रहेंगे। भारी दबाव में आकर, साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की। हम सभी ने रोते हुए रात बिताई। हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें, या कहां जाएं। सरकार ने हमें बहुत कुछ दिया है। मुझे 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। मुझे अर्जुन, खेल रत्न पुरस्कार भी मिला। जब मुझे ये पुरस्कार मिले, तो मैं सातवें आसमान पर था। लेकिन, आज दुख अधिक है। और इसका कारण यह है कि एक महिला पहलवान ने अपनी सुरक्षा के कारण खेल छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+