जंगल में मिली बिल्ली ने इस तरह बदली पहलवान की किस्मत, लाखों मिल रहे फिर भी बेचने को नहीं तैयार

Rare Odd-Eyed Cat In Madhya Pradesh: ये दुनिया अजीबो-गरीब जीवों से भरी पड़ी है। सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों को कई खास तरह के जीव दिख जाते हैं। अब एक बिल्ली की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसकी आंखें दो अलग-अलग रंग की हैं। लोग इस बिल्ली को अच्छी खासी कीमत देकर खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसके मालिक उसे बेचने को तैयार नहीं हैं। साथ ही उसे घर लाने का किस्सा भी उन्होंने साझा किया है।

जंगल में मिली बिल्ली

जंगल में मिली बिल्ली

दरअसल मध्य प्रदेश के युवा पहलवान अनुभव सिंह भोपाल से बैतूल के सारनी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिल्ली का पीछा करते हुए कुछ कुत्तों को देखा, वो बिल्ली जंगल में पेड़ों के पीछे छिपी थी। इसके बाद वो वहां पहुंचे और बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। फिर वो बिल्ली के पास पहुंचे तो देखा कि वो घायल थी। कुत्तों ने उस पर बुरी तरह से हमला किया था।

Hazel है बिल्ली का नाम

Hazel है बिल्ली का नाम

उन्होंने तुरंत उसको रेस्क्यू किया और जानवरों के अस्पताल लेकर गए। साथ ही उसे हेजल (Hazel) नाम दिया। इसके बाद उन्होंने उसको पालने का फैसला किया, क्योंकि वो बिल्ली बहुत ही खास थी। उसका रंग सफेद, आंखें नीले और सुनहरे रंग की थीं। दोनों आंखों का अलग-अलग रंग उसे खास बनाता है। उन्होंने इंसानियत के नाते उस बिल्ली को बचाया और पाला, लेकिन दो महीने बाद उनकी किस्मत पलट गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले थे, जिसके बाद उसे खरीदने वालों की लाइन लग गई।

थाईलैंड में हाई डिमांड

थाईलैंड में हाई डिमांड

असल में वो बिल्ली खाओ मनी प्रजाति की है, जिसे डायमंड आई कैट कहा जाता है। ये बिल्ली आमतौर पर थाईलैंड, तुर्की, चीन समेत कई अन्य एशियाई देशों में पाई जाती है। थाईलैंड के राजघराने में इस बिल्ली को बेहद भाग्यशाली माना जाता है। थाईलैंड में कहा जाता है कि जिस को भी ये बिल्ली मिलती है, उसकी किस्मत खुल जाती है। इसी वजह से इसकी डिमांड काफी ज्यादा है, लेकिन दुर्लभ होने की वजह से ये मिलती नहीं है। अब बड़ी संख्या में लोग अनुभव सिंह को फोन कर रहे हैं।

परिवार का सदस्य मानते हैं अनुभव

परिवार का सदस्य मानते हैं अनुभव

अनुभव सिंह के मुताबिक उन्होंने जब बिल्ली के बारे में सर्च किया तो वो हैरान रह गए। कई लोग ऐसे हैं, जो 11000 डॉलर तक की कीमत देने को तैयार हैं। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि करीब 8 लाख के आसपास होगी। अनुभव ने कहा कि वो इसे भगवान का गिफ्ट मानते हैं। इसके अलावा वो अब परिवार का सदस्य बन चुकी है। जिस वजह से वो उसे किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+