दुनिया कोरोना से परेशान, किम जोंग उन ने दादा के बर्थडे पर दागीं मिसाइलें

नई दिल्ली- पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है, लेकिन उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अभी भी जश्न मनाने में जुटा है, सैन्य तैयारियां कर रहा है और मिसाइलों का परीक्षण करने में लगा है। ये भी नहीं है कि उत्तर कोरिया कोविड-19 के असर से पूरी तरह अछूता है, वहां की राजधानी प्योंगयांग में सभी तरह की गतिविधियां ठप पड़ी हैं, सड़कें कोरोना के डर से सूनी पड़ी हैं। लेकिन, किम अपने दादा की वर्षगांठ के मौके पर सैन्य मिसाइलें दाग कर जश्न मनाने में जुटा हुआ है।

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइलों का परीक्षण

मंगलवार को उत्तर कोरिया ने समंदर में कम दूरी की एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें और हवा से सतह तक मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक यह उसके जारी सैन्य अभियान का हिस्सा है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि कोरोना महामारी के बीच ये मिसाइलों उत्तर कोरिया के संस्थापक और मौजूदा लीडर किम जोंग उन के दादा के बर्थडे के अवसर पर दागी गई हैं। बुधवार को किम के दादा किम इल सुंग की वर्षगांठ है, जिस मौके पर वहां राष्ट्रीय अवकाश होता है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के दफ्तर के मुताबिक स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे एंटी-शिप मिसाइलें उसके पूर्वी तटीय शहर मुनचोन से 150 किलोमीटर दूर समंदर में जाकर गिरीं। जबकि, इसी दौरान सुखोई विमानों से हवा से सतह तक मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण किया गया। चीफ ऑफ स्टाफ की ओर से ये तो साफ नहीं बताया गया कि कितनी मिसाइलें दागी गई हैं, लेकिन कहा गया है कि अमेरिकी इंटेलिजेंस के साथ इसका विस्तार से विश्लेषण किया जा रहा है।

कोरोना के असर से अछूता नहीं है उत्तर कोरिया

कोरोना के असर से अछूता नहीं है उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया दावा करता रहा है कि वह कोरोना वायरस के कहर को रोकने में कामयाब रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि इसके प्रकोप से बचाव के लिए राजधानी प्योंगयांग की सड़के सूनी दिखाई पड़ रही हैं। पिछले हफ्ते ही वहां के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया था कि वह कोरोना वायरस से पूरी तरह से बचा हुआ है। हालांकि, उसके दावों पर चीन की तरह ही संदेह बरकरार है। दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को उसने जितने भी टेस्ट किए हैं, वह उसके सर्दियों के ड्रिल का ही हिस्सा है, जिसमें कोरोना वायरस की वजह से कई हफ्तों की देरी हुई है। वैसे आमतौर पर उत्तर कोरिया 15 अप्रैल को इल सुंग की वर्षगांठ के मौके पर सेना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

सैन्य तैयारियों में जुटा है किम जोंग

सैन्य तैयारियों में जुटा है किम जोंग

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने पिछली बार जून 2017 में इसी तरह का एंटी-शिप क्रूज मिसाइल का टेस्ट किया था और शायद उसके बाद अब किया है। हालांकि, पिछले कई हफ्तों से वह सैन्य अभ्यास में जुटा हुआ है, जिसमें कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों की लॉन्चिंग भी शामिल है। विश्लेषकों के मुताबिक पिछले महीने उसने चार राउंड में परीक्षण किए थे, जिसमें 9 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई थी। पिछले रविवार को उत्तर कोरिया के आधिकारिक मीडिया ने बताया था कि किम जोंग उन ने एक एयरबेस का दौरान किया था और देश के फाइटर जेट और अटैक एयरक्राफ्ट के ड्रिल का निरीक्षण किया था।(तस्वीरें प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+