दुनियाभर के टॉप रेस्टोरेंट में शामिल हुआ मुरथल वाला अमरीक सुखदेव ढाबा, 12वें नंबर पर लखनऊ का टुंडे कबाब
यात्रा ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया के 150 सबसे मशहूर रेस्टोरेंट की लिस्ट जारी की है। आपको जानकर ये खुशी होगी कि दुनियाभर के टॉप रेस्टोरेंट में भारत के सात रेस्टोरेंट शामिल हैं। जिसमें 11वें नंबर पर कोझिकोड के ऐतिहासिक पैरागॉन रेस्तरां (Kozhikode Paragon ) है। यहां के बिरयानी को इसका सबसे प्रतिष्ठित व्यंजन बताया गया है। ये रेस्टोरेंट 1939 में खुला था।
वहीं इस लिस्ट में 12वें नंबर पर लखनऊ के टुंडे कबाब भी है। जो अपने मुगलई व्यंजनों के लिए बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा इस लिस्ट हरियाण के सोनीपत में स्थित मुरथल के अमरीक सुखदेव ढाबा 23वें नंबर पर है। ये रेस्टोरेंट अपने पराठे और नार्थ इंडिया कुजिन के लिए जाना जाता है।

इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया का रेस्टोरेंट वियना, फिल्मुलर नंबर एक पर है। इसके बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित काट्ज्स डेलिसटेसन दूसरे नंबर पर और इंडोनेशिया के सानूर में वारुंग माक तीसरे स्थान पर है।
कोलकाता का पीटर कैट रेस्टोरेंट 17वें नंबर पर, मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा 23वें नंबर पर, बेंगलुरु में मावली टिफिन रूम 39वें नंबर पर है। वहीं दिल्ली का करीम 87वें नंबर पर और मुंबई में राम आश्रय को 112वें स्थान पर रखा गया है।
यात्रा ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस ने कहा है कि ये सभी दुनियाभर के 150 रेस्टोरेंट सिर्फ खाने के लिए मशहूर नहीं हैं। इन फूड जॉइंट्स की तुलना दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों, दीर्घाओं और स्मारकों से की जा सकती है।
फूड और ट्रैवल गाइड का कहना है कि इस लिस्ट में वैसे रेस्टोरेंट भी शामिल हैं, जिनकी शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर पर की गई थी। लिस्ट में अलग-अलग रेस्टोरेंट शामिल हैं, जहां ग्राहक को साफ और अच्छा खाना मिलता है। ये ऐसे फूड जॉइंट्स हैं, जो लगातार बदलते कल्चर में भी अपने आप को ढाले हुए हैं। इन रेस्टोरेंट में आपको शोबिज के बजाए खाने पर फोकस मिलेगा। इनकी प्राथमिकता ईमानदारी से बेहतर खाना देने की होती है।












Click it and Unblock the Notifications