Television Day: TV पर कौन दिखा था सबसे पहले, कलर TV और रिमोट कब आया, जानें टेलीविजन के बारे में 10 रोचक तथ्य

TV पर कौन दिखा था सबसे पहले, कलर TV और रिमोट कब आया, जानें टेलीविजन के बारे में 10 रोचक तथ्य

World Television Day: दुनियाभर में 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि टेलीविजन आज हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है। हम सभी इसकी भूमिका से अवगत हैं। टीवी सूचना और मनोरंजन का स्रोत है। सोशल मीडिया वाले युग में भी टीवी का महत्व कम नहीं हुआ है। पहला इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन 1927 में फिलो टेलर फार्न्सवर्थ ने बनाया था। फिलो ने इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने के बाद इसका सार्वजनिक प्रदर्शन 03 सितंबर 1928 को किया था।भारत में सबसे पहले टीवी का प्रयोग 15 सितंबर 1959 को दिल्ली में दूरदर्शन केंद की स्थापना के साथ हुआ था। विश्व टेलीविजन दिवस की स्थापना 21 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1996 को गई थी। आइए टेलीविजन डे के दिन टीवी से जुड़े 10 रोचक तथ्यों के बारे में जानें?

World Television Day

1. टीवी के आविष्कारक जॉन लोगी बेयर्ड के सहायक William Taynton टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्हें टीवी ट्रांसमीटर के सामने बैठने के लिए हर हफ्ते दो शिलिंग और छह पेंस ऑफर की गई थी।

2. 1962 से प्रसारित होने वाला Late Late Show 1954 से प्रसारित होने वाला The Tonight Show दुनिया में टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला टॉक शो है।

3. टीवी पर प्रसारित होने वाला पहला टेलीविजन विज्ञापन 1 जुलाई 1941 को न्यूयॉर्क में हुआ था। यह विज्ञापन 20 सेकंड का था। उस समय टीवी विज्ञापनों की कीमत 9 डॉलर थी।

4. आइसलैंड में 1987 तक कोई टीवी ब्रॉडकास्टर नहीं था।

5. 1907 में टेलीविजन को अंग्रेजी में एक शब्द के रूप में पहचाना गया और शॉर्ट नाम टीवी 1948 में अस्तित्व में आया।

6. दुनिया का पहला हाई डेफिनिशन टेलीविजन सिस्टम 1936 में यूके में शुरू हुआ था।

7. पहला कलर टीवी सेट मार्च 1954 में वेस्टिंगहाउस द्वारा बनाया गया था।

8.सोनी वॉचमैन 1982 में पेश किया गया दुनिया का पहला पॉकेट टेलीविजन था।

9.पहला टेलीविजन रिमोट 1950 में जेनिथ (Zenith) द्वारा विकसित किया गया था।

10. 2004 में यूनाइटेड किंगडम में टेलीविजन सेटों की संख्या लोगों की संख्या से अधिक हो गई थी।

ये भी पढ़ें- सबरीमाला मंदिर से जुड़े 10 रोचक तथ्य, क्यों है अन्य मंदिरों से अलग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+