World Siblings day: अनुष्का से लेकर कार्तिक तक, बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर
World Siblings day: अनुष्का से लेकर कार्तिक तक, बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर
मुंबई: दुनिया भर में आज यानी 10 अप्रैल को सिब्लिंग-डे मनाया जाता है। ये दिन खासतौर पर भाई-बहनों के लिए मनाया जाता है। भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें प्यार गुस्सा और नफरत सभी इमोशन शामिल होते हैं। सिब्लिंग-डे 10 अप्रैल को अमेरिका सहित दुनिया भर के 14 देशों में मनाया जाता है। तो चलिए इस सिब्लिंग-डे हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी सिब्लिंग जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जो कैमरे से काफी दूर रहते हैं और जो ज्यादा लाइमलाइट में नहीं आते। यूं तो आपन बॉलीवुड में करिश्मा कपूर-करीना कपूर, सलमान खान- अरबाज-सोहेल और फरहान अख्तर-जोया, सैफ अली खान-सोहा अली खान जैसी कुछ सुपर पॉपुलर सिबलिंग जोड़ियां देखी होगीं, लेकिन कुछ ऐसे भाई-बहन की भी जोड़ियां हैं, जिन्हें आपने कैमरे पर कम ही देखा होगा।

1. सैफ अली खान और सबा
सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान को तो हर कोई जानता है। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन सैफ अली खान की एक और बहन है सबा। जो लाइमलाइट और पेपरराजी से दूर रहना चाहती हैं। वह सोहा और सैफ अली खान के मुकाबले लो प्रोफाइल लाइफ जीती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पारिवारिक तस्वीरें साझा करना शुरू किया है।
2. अनुष्का शर्मा और कर्णेश
अनुष्का शर्मा और कर्णेश बॉलीवुड में एक पावर सिबलिंग के तौर पर जाने जाते हैं। अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ही अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10, परी, फिल्लौरी को प्रोड्यूस किया है। हालांकि अनुष्का शर्मा और कर्णेश को बहुत ही कम मौकों पर एक साथ देखा जाता है। कर्णेश शर्मा लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
3. कार्तिक आर्यन और कृतिका
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर अक्सर बहन कृतिका के साथ मस्ती-मजाक करते वीडियो शेयर करते रहते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन के साथ कई वीडियोज शेयर किए थे। हालांकि कार्तिक आर्यन के साथ कृतिका काफी कम बार स्पॉट की गई हैं।
4. टाइगर श्रॉफ और कृष्णा
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा बॉलीवुड में फेमस भाई-बहन की जोड़ी हैं। उन्हें अक्सर जिम में एक साथ स्पॉट किया जाता है। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा ने एक-दूसरे के साथ में कई कूल मिरर सेल्फी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। कृष्णा ने फिल्मों करियर न बनाने का फैसला किया है। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर कृष्णा अपनी फिट और टोन्ड बॉडी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।
5. दीपिका पादुकोण और अनीशा पादुकोण
दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि दीपिका पादुकोण ने कई बार अपनी बहन अनीशा पादुकोण की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लेकिन खुद अनीशा पादुकोण ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं। दीपिका की बहन अनीशा उनसे 5 साल छोटी हैं। अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications