शुक्रवार को देश में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, विश्व में भारत की ये 15 जगहें रहीं सबसे गर्म
नई दिल्ली। गर्मी के इस मौसम में सभी जगह तापमानों में रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन एक चौंकाने वाली बात सामने आई जब मौसम वेबसाइट El Dorado ने बताया कि शुक्रवार को 7.30pm (IST) बजे दुनिया की सबसे गर्म 15 जगहों में सब भारत की थीं। ये सभी जगहें मध्य भारत की है। इनमें अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस है।

45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ नागपुर विश्व की सबसे गर्म जगहों में 9वें स्थान पर है। रीजनल मेटिओरोलॉजिकल सेंटर के डेटा के अनुसार नागपुर मौसम का सबसे गर्म स्थान है। यहां तापमान सामान्य ले 3 डिग्री अधिक है। इन गर्म शहरों में विदर्भ (45 डिग्री), अमरावति (45.4 डिग्री), ब्रह्मपुरी (45.8 डिग्री), चंद्रपुर (45.6 डिग्री) और वार्धा (45.7 डिग्री) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंद्रपुर की वाइल्ड लाइफ एनजीओ हैबीटेट कंसरवेशन सोसाइटी ने हद से ज्यादा गर्मी के चलते गोजरा पांड में 9 पक्षियों के मरने की जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ, अकोला, अमरावति, चंद्रपुर, नागपुर, यवतमल और वार्धा में आने वाले 5 दिनों तक लू चलने की उम्मीद है। कई जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि आईएमडी के अनुसार साल 1901 के बाद साल 2018 सबसे गर्म रहा है।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications