World Population Day: UN लगातार बढ़ती आबादी से चिंतित, क्या है 2023 की थीम? जानिए 10 रोचक बातें
World Population Day 2023 एक बार फिर औपचारिक मौका है, इंसानों की बढ़ती आबादी के बारे में चिंता जताने और बेलगाम बढ़ी पॉपुलेशन पर अंकुश लगाने के उपायों को अपनाने क।
आबादी पर नकेस कसने के लिए चीन को पीछे छोड़ चुका भारत सार्थक पहल करेगा, ऐसी उम्मीदें पूरी दुनिया को हैं। इस साल संयुक्त राष्ट्र ने विश्व आबादी दिवस की थीम लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना है।

संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं के दरवाजे खुलें, इसके लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को ऊपर उठाना उनका सुना जाना बेहद जरूरी है।
विश्व जनसंख्या का वैश्विक अवसर हर साल 11 जुलाई को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन जनसंख्या के वैश्विक मुद्दों मसलन बढ़ती आबादी पर्यावरण को कैसे प्रभावित कर रही है? पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास होता है।
वैश्विक जनसंख्या के लगभग पांच अरब से अधिक होने पर इस विशेष अवसर की स्थापना 11 जुलाई, 1987 को हुई। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का विषय है "एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां हम सभी 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और क्षमता से भरपूर हो।"
विश्व जनसंख्या के बारे में रोचक बातें जो जरूर जाननी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, विश्व की जनसंख्या 20वीं सदी के मध्य की तुलना में तीन गुना से भी अधिक अधिक है।
वैश्विक मानव आबादी 1950 में अनुमानित 2.5 अरब से बढ़कर नवंबर, 2022 के मध्य में 8.0 अरब तक पहुंच गई। UN के अनुसार 1998 में 1 अरब जबकि 2010 में 2 अरब लोग बढ़े।
UN का अनुमान है कि विश्व की जनसंख्या में अगले 30 वर्षों में लगभग 2 अरब व्यक्ति और शामिल हो जाएंगे। मौजूदा 8 अरब से 2050 में वर्ल्ड पॉपुलेशन 9.7 अरब हो जाएगी और 2080 के दशक के मध्य में दुनिया की आबादी लगभग 10.4 अरब तक पहुंच सकती है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे। इसे 9 अरब तक पहुंचने में 2037 तक लगभग 15 साल और लगेंगे। ये संकेत है वैश्विक जनसंख्या की समग्र वृद्धि दर धीमी हो रही है।
चीन (1.4 अरब से अधिक) और भारत (1.4 अरब प्लस) दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। दोनों देशों को मिलाकर दुनिया की लगभग 18 प्रतिशत आबादी बनती है।
सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन भारत से पिछड़ जाएगा। 2019 और 2050 के बीच चीन की जनसंख्या में 48 मिलियन या लगभग 2.7 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है।
संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि विश्व की जनसंख्या 2030 में 8.5 अरब तक पहुंचेगी। 2050 में 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब होने का अनुमान है। अब से 2050 के बीच वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का आधे से अधिक अफ्रीका में होने की उम्मीद है।
प्रमुख क्षेत्रों में जनसंख्या वृद्धि की दर अफ़्रीका में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया के 61 देशों या क्षेत्रों की आबादी 2050 तक घटने की उम्मीद है, जिनमें से 26 में कम से कम 10 प्रतिशत तक की कमी देखी जा सकती है।
विश्व जनसंख्या दिवस सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को जनसंख्या से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देने और एक स्थायी भविष्य बनाने की दिशा में काम करने की याद दिलाता है।
बढ़ती वैश्विक आबादी के कारण चुनौतियों का सामना करने लिए सहयोग, जागरूकता और नवीन रणनीतियों पर मंथन का दिन 11 जुलाई गरीबी, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और लैंगिक समानता पर बात करने का भी दिन है।
इसका उद्देश्य सतत विकास की वकालत करते हुए प्रजनन स्वास्थ्य और परिवार नियोजन की पहल को बढ़ावा देना है। लोगों को जनसंख्या और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए दुनिया भर में सेमिनार समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
11 जुलाई के दिन सरकारें, संगठन और व्यक्ति संतुलित और न्यायसंगत विश्व जनसंख्या के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने, ज्ञान साझा करने और समाधान लागू करने के लिए एक मंच पर आते हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications