World Ocean Day 2023: 'कल्पना से परे है समुद्र की सुंदरता', जानें महासागर दिवस के बारे में सबकुछ
Ocean Day: विश्व महासागर दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। समुद्र के महत्व को समझने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल वर्ल्ड ओशन डे मनाया जाता है।

World Ocean Day 2023: हर साल 8 जून को लोगों में महासागरों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वर्ल्ड ओशन डे या फिर विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। ये दिन अपने आप में बेहद अहम है।
महासागरों को साफ रखने और उनमें जिंदगी के महत्व को समझने के लिए ओशन डे मनाना बहुत जरूरी है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1992 में की।
बताते चलें कि पहली बार महासागर दिवस मनाने का प्रस्ताव 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में रखा गया था। इसके बाद साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फैसला लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र विश्व महासागर दिवस के रूप में जाना जाएगा।
वर्ल्ड ओशन डे की थीम की बात करें तो इस साल की थीम प्लैनेट ओशन: टाइड्स चेंजिंग यानी कि पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई। समुद्र के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ ये समझना भी बहुत जरूरी है कि समुद्र मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। सुंदर परिवेश और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए अकसर लोग समुद्र तटों की यात्रा करते हैं।
आइये अब पढ़ते हैं वर्ल्ड ओशन डे पर लिखे गए कोट्स...
- समुद्र टट रेखा को चूमने से रोकने से इंकार करने के तरीके से ज्यादा खूबसूरत कुछ भी नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ा कि इसे कितनी बार भेजा जाता है।- सारा के
- समुद्र की ये आवाज ही है, जो आपको जलपरियों पर विश्वास दिलाती है।- एंथोनी टी. हिंक्स
- अगर आप समुद्र की दूर से आवाज सुनना चाहते हैं तो अपना कान सुद्र के होठों पर लगाएं।- कर्टिस टाइरोन जोन्स
- समुद्र की सुंदरता और रहस्य हमारे जीवन के चमत्कारों से भर देता है, जो हमारी कल्पना से भी परे है। - एमएल बोर्गेस
- नदी का पालन करें और आप समुद्र पाएंगे।- फ्रांसीसी कहावत












Click it and Unblock the Notifications