World Nature Conservation Day: पहले से ज्यादा जरूरी है प्रकृति का संरक्षण, जानिए क्यों खास है ये दिवस

World Nature Conservation Day: पहले से ज्यादा जरूरी है प्रकृति का संरक्षण, जानिए क्यों खास है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

नई दिल्ली। World Nature Conservation Day 2021. प्रकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और उनका संरक्षण पहले के मुकाबले अब अधिक जरूरी हो गया है। पिछल कुछ वर्षों में प्रकृति अलग-अलग तरीकों से संकेत दे रही है। ऐसे में पर्यावरण और प्रकृति का संरक्षण अत्यंत आवश्य और जरूरी है। दुनिया भर में 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) मनाया जाता है।

 World Nature Conservation Day 2021 - 28 July :

क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस खास दिवस के तौर पर लोगों को पर्यावरण और प्राकृतिक स्रोतों (Natural Resources) के संरक्षण के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जाकी है। लोगों को इस खास दिन के जरिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके महत्व को समझने क लिए प्रेरित किया जाता है।

क्यों जरूरी है प्रकृतिक का संरक्षण

पिछले कुछ सालों से प्रकृति और पर्यावरण के साथ मानव का खिलवाड़ बढ़ गया है, जिसका नतीजा जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, प्रकृतिक आपदा, धरती का बढ़ता तापमान, मौसम में उतार-चढ़ाव के रूप में देखने को मिल रहा है। ऐसे मे लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इस विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर स्वस्थ्य वातावरण की नींव रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। लोगों को प्रकृति के महत्व और उनकी आवश्यता से रूबरू करवाया जाता है। वहीं उसके दोहन क प्रति सचेत भी किया जाता है।मनुष्य अपनी जरूरतों के मुताबिक प्रकृति के दोहन में जुटा है। अंधाधुन पेड़ों की कटाई की जा रही है। खनिजों का दुर्पयोग किया जा रहा है। पहाड़ों और पर्यावरण के साथ छड़खानी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+