उरी पर बोले वैंकेया- पाक को घोषित करें आतंकी राष्ट्र

विजयवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वैंकैया नायडू ने कहा है कि वैश्वविक नेताओं को एक साथ होकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करना चाहिए।

india,pakistan,bjp,uri terror attack,venkaiah naidu

वैंकेया ने यह बातें जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप में हुए हमले के संदर्भ में पत्रकारों से आंध्र प्रदेश के गन्नवराम में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय को आगे आकर पाकिस्तान को अलग-थलग करना होगा, पाक को आतंकी राष्ट्र घोषित कर इसे सभी सैनिक और अन्य सुविधाएं देना भी बंद करना होगा। '

बतौर मानवता का दुश्मन देखें इन्हें

उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस मामले को बतौर आतंकवाद के गंभीर रूप और मानवता के दुश्मन के रूप में देखना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान उन आतंकियों को प्रशिक्षण, उकसाने और फंडिंग करने का काम कर रहा है जो भारत की अर्थव्यवस्था को विकलांग करना चाहते हैं। वो हमारे देश को कमजोर करना चाहते हैं। यह किसी भी स्तर पर मंजूर नहीं किया जा सकता।

पाक को सिखाना होगा सबक

वैंकेया ने कहा कि भारत अपने धैर्य से बाहर जा रहा है। यह वो समय है जब हमें पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा।

उन्होंने कहा वो अपनी बात पर नहीं चल रहे हैं जो उन्होंने जनरल परवेज मुशरर्फ... अटल बिहारी बाजपेयी के समय कही थी। वो उससे पीछे हट रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+