World Food Safety Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस? जानें इसका महत्व, थीम और इतिहास

World Food Safety Day 2023: खाद्य मानकों को बनाए रखने के महत्व को उजागर करने के लिए दुनिया भर में प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

World Food Safety Day 2023

World Food Safety Day 2023: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। साल 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को बेहतर खानपान को लेकर जागरुक करना था। हर साल इस दिन के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। चलिए जानते हैं विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के इतिहास, थीम और महत्व के बारे में।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day 2023) मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2018 में प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव को नीदरलैंड और कुल 44 देशों द्वारा समर्थन दिया गया था। इस दिन को आधिकारिक तौर पर 7 जून को सालाना मनाया जाने के लिए नामित किया गया था। इसके बाद साल 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व (World Food Safety Day 2023)
इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को सही खान-पान के प्रति जागरुक करना था। इसके अलावा खाद्य जनित बीमारी का पता लगाना, रोकथाम और बचाव भी इसका प्रमुख उद्देश्य था। WHO की मानें तो हर साल दूषित खानपान की वजह से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित 5 साल के छोटे-छोटे बच्चे होते हैं। तो ऐसे में साफ और स्वच्छ खाने को लेकर जागरुक करना इसके प्रमुख उद्देश्य थे।

क्‍या है साल 2023 की थीम
हर साल इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। वर्ल्ड फूड एंड से​फ्टी डे 2023 की थीम (World Food Safety Day 2023 Theme) है- 'खाद्य मानक जीवन बचाते हैं' इस थीम के जरिए लोगों को खाने के लिए तय मानकों का महत्व समझाना है। वहीं साल 2022 की थीम 'सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य थी। इस थीम के जरिए लोगों को अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन के महत्व को समझाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+