प्रख्यात तबला वादक लच्छू महाराज का निधन
वाराणसी। बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लच्छू महाराज का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन के बारे में उनके भतीजे प्रशांत सिंह ने मीडिया को बताया। 73 साल के लच्छू महाराज को बुधवार शाम सीने के दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
लच्छू महाराज की पत्नी और बेटी, जो कि स्विटजरलैंड में हैं, को निधन की सूचना दे दी गई है। वो लोग कल सुबह बनारस पहुंचेगे और उसके बाद ही महाराज जी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा।
आपको बता दें कि खाटी बनारसी के नाम से लोकप्रिय लच्छू महाराज के तबले की थाप की पूरी दुनिया दीवानी थी।फिल्म अभिनेता गोविंदा लच्छू महाराज के भांजे हैं जबकि गायक शमशेर अली समेत कई नामी-गिरामी कलाकारों को महाराज ने तबला सिखाया था।













Click it and Unblock the Notifications