बच्‍चों के लिए क्‍या फायदेमंद है चॉकलेट? अगर हां तो कितनी मात्रा में

World Chocolate Day 2023: हर साल 7 जुलाई को वर्ल्‍ड चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है जिसकी शुरूआत 2009 में हुई ये दिन 1550 में यूरोप में चॉकलेट की शुरूआत की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।

आमतौर पर लोगों को चॉकलेट पसंद होती है, कई तो चॉकलेट दीवानगी की हद तक पसंद होती है। हर उम्र के लोगों को चॉकलेट पसंदीदा होती है जिसमें बच्‍चों को चॉकलेट सबसे ज्‍यादा पसंद होती है।

benefits-of-chocolate-for-children

बच्‍चों का पहला प्‍यार चॉकलेट

ये कहना गलत नहीं होगा कि अधिकांश बच्‍चों का पहला प्‍यार चॉकलेट ही होता है, जिसको पाते ही उनका चेहरा खिल उठता है। चाहे वो चॉकलेट का बार हो या डार्क, व्‍हाइट चॉकलेट हो या चॉकलेट डेसर्ट ये सब बच्‍चें बड़े आनंद से खाते हैं।

बच्‍चों को चॉकलेट देना क्‍या फायदेमंद होता है

हालांकि हर मां-बाप बच्‍चों की चॉकलेट खाने की आदत को लेकर परेशान रहते हैं कि ये चॉकलेट कहीं उनके बच्‍चे की तबीयत ना खराब कर दें। चॉकलेट के बारे में पेरेंट सोचते हैं कि बच्‍चों के ये दांत खराब करने के साथ सेहत खराब कर देगी लेकिन ऐसा नहीं है।

शोध इस बात के गवाह है कि चॉकलेट बच्‍चों के लिए कई मायने में फायदेमंद होती है।तो वर्ल्‍ड चॉकलेट डे पर जानते हैं कि बच्‍चों को चॉकलेट देना कितना फायदेमंद होता है, अगर फायदेमंद होता है तो कितनी मात्रा में बच्‍चों को चॉकलेट देना उचित होगा?

याददाश्त बढ़ाती है चॉकलेट

डार्क चॉकलेट बच्‍चों के दिमाग में स्थित फ्लेवेनोएड्स को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाती है। जब दिमाम में मौजूद फ्लेवेनोएड्स तत्‍व उत्तेजित होते हैं तो छोटे और बच्‍चों की ध्‍यान यानी कन्‍सनट्रेशन की क्षमता और याददाश्त दोनों बढ़ती है।

बच्‍चों के लिए पौष्टिक है चॉकलेट

चॉकलेट बच्‍चों के लिए पौष्टिक मानी गई है क्‍योंकि इसमें मौजूद सिलेनियम, जिंक, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम, आयरन आदि बच्‍चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि डॉक्‍टरों के अनुसार एक हद तक ही चॉकलेट लाभकारी होती हे उससे अधिक सेवन करने से नुकसान होना तय है।

बच्‍चों की स्किन के लिए लाभकारी है चॉकलेट

चॉकलेट बच्‍चों की त्‍वचा संबंधी दिक्‍कतों को ठीक करती हैं इसके साथ ही बच्‍चों की त्‍वचा को चॉकलेट स्‍वस्‍थ्‍य करती और स्किल ने रिलेटेड प्राब्लम को दूर कर देती है। इसकी वजह हैं चॉकलेट एक्‍ने उत्‍पन्‍न किए बिना त्‍वचा को स्‍वस्‍थ बनाती है।

चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट करता है सुरक्षा

चॉकलेट में एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होते हैं जो बच्‍चों की स्किल में मौजूद फ्री रेडिकल्‍स का सफाया करने में अहम रोल अदा करते हैं। चॉकलेट के एंटीऑक्‍सीडेंट बॉडी के अंदर से नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं। आपको ध्‍यान हो तो कई चॉकलेट बेस प्रोडक्‍ट स्किन ट्रीटमेंट के लिए बड़े-बड़े ब्यूट एक्‍सपर्ट तक यूज करते हैं।

चॉकलेट बच्‍चों के स्‍ट्रेस को करता है कम

चॉकलेट खाने से ब्लड सकुलेशन तेज हो जाता है जिसके बाद बच्‍चों के मस्तिष्‍क की कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है। दिमाग के लिए सबसे बेहतर डॉर्क चॉकलेट मानी गई है। डॉर्क चॉकलेट में मौजूद ट्रिप्‍टोफेन बच्‍चों के खराब मूड को सुधारने और तनाव और बॉडी के स्‍ट्रेस को कम करता है।

दांतों के लिए फायदेमंद है चॉकलेट

चॉकलेट खाने से दांतों को नुकसान होता है ये गलत धरण है क्‍योंकि चॉकलेट खाने से दांतों पर जमा प्‍लाक कम होता है। हालांकि डॉक्‍टरों की ये भी सलाह है कि बच्‍चों को चॉकलेट खाने के बाद ब्रश या पानी से दांतों को साफ करना जरूरी है।

बच्‍चों को चॉकलेट कितनी मात्रा में दें

बच्‍चों को चॉकलेट कितनी मात्रा में दी जाए इसके लिए कोई सेट रूल नहीं है लेकिन डॉंक्‍टरों के अुनसार अगर दिन में अगर एकाद बार बच्‍चे चॉकलेट खाते है तो वो नुकसानदायक नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+