Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रक्तदान महादान! इस महिला ने पूरी जिंदगी में डोनेट किया 203 यूनिट ब्लड

Blood Donor Day: कई बार लोग दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए लोगों से जो हो सकता है, वो करते हैं। कहते हैं रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है और कई लोग मौका मिलने पर रक्तदान करते हैं।

इसी कड़ी में एक महिला है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी में इतना ब्लड डोनेट किया कि रिकॉर्ड बन गया। ये महिला कनाडा की है, जिसका नाम जोसफीन माइकलुक है।

Blood Donor Day

कनाडा की इस महिला ने अपनी लाइफ में कई लोगों की जान बचाई है। महिला ने अपनी जिंदगी में 203 यूनिट ब्लड डोनेट किया है। बुजुर्ग महिला पिछले 60 सालों से खून दे रही हैं। पहली बार महिला ने साल 1965 में रक्तदान किया था। उस समय महिला 22 साल की थी।

जोसफीन नाम की महिला ने बताया कि वो अपनी बड़ी बहन से मिलने गई थीं, जो किसी को ब्लड डोनेट करने के लिए जाने वाली थीं। इसके बाद जोसफीन को भी साथ चलने के लिए कहा और फिर तब से लेकर अब तक महिला 203 यूनिट ब्लड डोनेट कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हर बार वे एक यूनिट ब्लड डोनेट करती हैं।

जोसफीन कहती हैं जब तक वो जिंदा है, ब्लड डोनेट करती रहेंगी। उनका कहना है कि उन्हें सुई से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। बल्कि रक्तदान करने के बाद शरीर में काफी एनर्जी आती है। जोसफीन कहती हैं कि अगर उनके पास किसी को देने के लिए कुछ है तो वो खून है। इसलिए वो रक्तदान करती हैं।

बताते चलें कि ब्लड डोनेट करने के अपने ही फायदे हैं। रक्तदान करने से न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। ब्लड डोनेशन के दौरान फ्री चेकअप से भी शरीर को लाभ मिलता है। इस दौरान नेगेटिव फीलिंग्स से भी छुटकारा मिलता है। ब्लड डोनेट करने से दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम का खतरा भी कम हो जाता है।

इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे डायबिटीज यानी मधुमेह जैसी परेशानियों के चांसेज भी कम होते हैं। वजन कंट्रोल होने के साथ-साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+