कर्नाटक: सैलरी नहीं मिलने पर iPhone बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने मचाया उत्पात
नई दिल्ली। कर्नाटक में एप्पल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां के कोलार जिले में नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
Recommended Video

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अचानक हिंसक हो गए। यहां कुछ लोगों ने विस्ट्रॉन के दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके अलावा वहां खड़े कुछ वाहनों को आग लगा दी। वही उत्पाती कर्मचारियों ने फैक्ट्री में पत्थरबाजी भी की। पुलिस के अनुसार मजदूरों ने कंपनी के बोर्ड को भी आग के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications