BJP के बेहतर प्रदर्शन पर ढोल नगाड़ो और होली खेलकर जश्न मना रहे कार्यकर्ता, देखें वीडियो

नई दिल्ली, 10 मार्च: पांच राज्यों में हो हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार, बेंगलुरु, यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत कई राज्यों में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ो की थाप पर नाच रहे है और एक दुसरे को मिठाई खिला रहे है। तो वहीं, बिहार औऱ पटना में होली का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता होली खेल रहे हैं और साथ ही यूपी में का बा? यूपी में बाबा के नारे लगाते हुए दिखे। हालांकि, पंजाब में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चला सका।

Recommended Video

    BJP के बेहतर प्रदर्शन पर ढोल नगाड़ो और होली खेलकर जश्न मना रहे कार्यकर्ता, देखें वीडियो
    Workers are happy on the better performance of BJP in four states

    12 बजे के बाद आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) बेहतर प्रदर्शन किया है। चार राज्यों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता में खुशी का माहौल है। तो वहीं, बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता होली खेलते हुए नजर आए। साथ ही, यूपी में का बा? यूपी में बाबा के नारे लगाते हुए दिखे। गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भोजपुरी अंदाज में विपक्ष के लिए गाना भी गया।

    रवि किशन ने कहा कि "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे। मोदी जी ने जनता को जो विश्वास दिलाया था, उसे पूरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भी बहुत कम समय में अपनी एक छवि बनाई। जनता ने भाजपा सरकार में विकास देखा है।

    कर्नाटक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के रुझानों में बीजेपी के आगे होने पर बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी समर्थक जश्न मना रहे हैं। भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने होली खेलकर जश्न मनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+