चंद्रयान-4, 5 और 6 पर जल्द शुरू होगा काम, इसरो के डिप्टी डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय रिसर्च अनुसंधान संस्थान (ISRO) के वैज्ञानिक उत्साहित हैं। ऐसे में अब वो आगे की रणनीति तैयार कर रहे। इसरो के मुताबिक चांद पर अभी उसका मिशन खत्म नहीं हुआ है, जल्द ही उस पर कई दूसरे यान भेजे जाएंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इसरो के डिप्टी डायरेक्टर पी. सुनील ने कहा कि जल्द ही इसरो चंद्रयान-4, 5 और 6 पर काम शुरू कर देगा। जब वो तैयार हो जाएंगे, तो उनको सही वक्त पर भेजा जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इन मिशन में क्या-क्या होगा?

दरअसल ओडिशा के पुरी में श्री जगरनाथ संस्कृत यूनिवर्सिटी में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिसमें डिप्टी डायरेक्टर पी. सुनील भी शामिल हुए। उन्होंने छात्रों से स्पेस सेक्टर को लेकर काफी बात की।
वहां पर उन्होंने कहा कि भारत का फोकस स्पेस इकनॉमी पर है। पिछले कुछ सालों में हमने स्पेस सेक्टर में काफी तरक्की की और इससे काफी ज्यादा फंड भी इकट्ठा हुए। अभी हमारा इंटरनेशनल स्पेस बिजनेस शेयर दो प्रतिशत है, जो सात बिलियन डॉलर के आसपास होगा।
भारत बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन
वहीं इससे पहले इसरो चीफ एस. सोमनाथ का बयान इस मामले में आया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करेगा। अभी वो पहले मानवयुक्त मिशन गगनयान पर काम कर रहा। जब ये मिशन कामयाब हो जाएगा, तो स्पेस स्टेशन और अन्य चीजों पर काम होगा। हालांकि इसमें काफी वक्त लगेगा।
सूर्य और शुक्र पर भी मिशन
हाल ही में इसरो ने आदित्य एल1 मिशन लॉन्च किया था, जो पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर जा रहा। वो एल1 प्वाइंट पर स्थापित होकर सूर्य का 5 साल तक अध्ययन करेगा। इसी तरह से शुक्रयान पर भी तेजी से काम हो रहा, जिसके जरिए शुक्र ग्रह का अध्ययन होगा।












Click it and Unblock the Notifications